Amazon Great Indian Festival 2026 सेल अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। इस साल की फेस्टिव शॉपिंग सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर्स मिलने वाले हैं। हालांकि, ग्राहकों को मेन सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। Amazon ने चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अर्ली डील्स देना शुरू कर दिया है, जिनमें Apple, OnePlus, Samsung, Redmi, iQOO और Asus जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट शामिल हैं।
SurveyAmazon Great Indian Festival 2026 अर्ली डील्स
Amazon Great Indian Festival 2026 के अर्ली ऑफर्स में Apple MacBook Neo पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। यह लैपटॉप फिलहाल 71,990 रुपये में लिस्ट है, जबकि सेल डिटेल्स में इसकी कीमत 79,990 रुपये बताई गई है। यानी ग्राहक इसे 7,000 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। MacBook Neo, Apple के मौजूदा लाइनअप में सबसे किफायती MacBook है। इसमें 13 इंच का डिस्प्ले और 256GB स्टोरेज मिलता है।
Asus Vivobook 15 (2026) पर भी अर्ली डील उपलब्ध है। इसकी कीमत 59,990 रुपये है, जबकि लिस्टेड कीमत 86,990 रुपये बताई गई है। लैपटॉप में Intel Core 3 प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेटेड Intel ग्राफिक्स, 8GB RAM और 512GB SSD मिलती है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रहा डिस्काउंट
Amazon की अर्ली डील्स में कई स्मार्टफोन भी शामिल हैं। OnePlus N6x को 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 17 5G की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
iQOO के दो स्मार्टफोन भी शुरुआती ऑफर्स का हिस्सा हैं। iQOO Z10 Lite 5G को 15,999 रुपये और iQOO Neo 10 को 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बजट सेगमेंट में Lava Bold N2 को 8,729 रुपये में खरीदा जा सकता है।
स्मार्टवॉच पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए OnePlus Watch 2R भी अर्ली डील में शामिल है। इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
8 अक्टूबर से शुरू होगी मेन सेल
Amazon Great Indian Festival 2026 की मुख्य सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। Amazon Prime मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को खरीदारी पर तत्काल 10 प्रतिशत की छूट भी मिल सकती है।
स्मार्ट टीवी खरीदने वालों के लिए भी Amazon की फेस्टिव सेल में Samsung, TCL और LG जैसे ब्रांड्स के टीवी पर डिस्काउंट उपलब्ध होंगे। सेल शुरू होने के साथ अन्य प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमतों की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ये 5 खास प्रीपेड प्लान्स बचा सकते हैं आपका मोटा पैसा, 200 रुपये से कम में 1 महीने से ज्यादा वैलिडिटी
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
