Samsung ने महंगे कर दिए अपने ये वाला दो फोन.. क्या Amazon Sale में मिलेंगे सस्ते?

HIGHLIGHTS

Samsung ने अपने दो फोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

Samsung के इन दोनों फोन्स में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro के प्राइस 2000 रुपये बढ़ गए हैं।

Samsung ने महंगे कर दिए अपने ये वाला दो फोन.. क्या Amazon Sale में मिलेंगे सस्ते?

Samsung की ओर से दो स्मार्टफोन्स के दाम को फिर से बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने अपने इन दो फोन्स के दाम पहले के मुकाबले 2000 रुपये के आसपास बढ़ चुके हैं। इसका मतलब है कि जो फोन्स अभी तक आपको जिस प्राइस में मिल रहे थे, उन फोन्स के लिए आपको 2000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। इसके पहले भी सैमसंग की ओर से कंपनी के बहुत से फोन्स की कीमत को बढ़ा दिया गया है। गौरतलब हो कि कंपनी अपने Samsung Galaxy S26 Series के प्राइस को लगभग लगभग 25000 रुपये तक बढ़ा चुकी है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने अपने दो फोन्स यानि Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro के दाम अब कितने कर दिए हैं और क्या ये दोनों ही फोन्स आपको इस समय Amazon Great Indian Festival 2026 में सस्ते में मिल सकते हैं?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2000 रुपये महंगे हुए सैमसंग के दो फोन्स

Samsung Galaxy M47 की कीमत कंपनी ने 2000 रुपये बढ़ा दी है। इसके अलावा सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy F70 Pro के प्राइस को भी बढ़ा दिया है। इन दोनों ही फोन्स की प्राइस बढ़ने से पहले की कीमत को देखते हैं तो यह 35,999 रुपये थी। आइए अब जानते हैं कि इस प्राइस के स्थान पर इन दोनों ही फोन्स के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy M47 के तीनों ही वैरिएन्ट की कीमत बढ़ चुकी है। इस समय फोन के सभी मॉडल आपको महंगे में मिलने वाले हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन को आप 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 46,999 रुपये के प्राइस में क्रमश: से खरीद पाएंगे। पहले यह फोन 37,999 रुपये के अलावा 39,999 रुपये और 44,999 रुपये के आसपास थी। अब यह सभी मॉडल 2000 रुपये ज्यादा के प्राइस में मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro के भी तीनों हीं वैरिएन्ट अब महंगे में मिल रहे हैं। Samsung Galaxy F70 Pro के सभी मॉडल आपको अब 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 46,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाले हैं। यह तीनों ही मॉडल आपको पहले के मुकाबले 2000 रुपये महंगे में मिल रहे हैं।

क्या Amazon India पर सस्ते में मिल रहे हैं ये फोन्स?

Samsung Galaxy M47 5G को अगर आप Amazon Sale में इस समय खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपको 26,999 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसके ऊपर अगर आप बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट और ऑफर इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह फोन सस्ते में मिलने वाला है। यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

इसके अलावा अगर आप Samsung Galaxy F70 Pro को भी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह Amazon India पर इस समय सस्ते में यानि 25,598 रुपये के प्राइस में मिल रहा है। अगर आप बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट आदि का इस्तेमाल करते हैं तो आप फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। खरीदने के लिए क्लिक करें!

नोट: आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 20,000 रुपये में बेस्ट फोन डील्स..Amazon Festive Sale में मची लूट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile