BSNL Offer 2026: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का धमाकेदार तोहफा, चेक करें ऑफर

HIGHLIGHTS

BSNL की एक नया ऑफर दिया जा रहा है, इस ऑफर में 2,399 प्लान के साथ एक दमदार ऑफर दिया जा रहा है।

BSNL इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत BSNL के 2,399 रुपये वाले सालाना प्लान में 365 दिन के बजाय अब पूरे 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

इस BSNL ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स आपको यहाँ मिल जाने वाली है।

BSNL Offer 2026: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का धमाकेदार तोहफा, चेक करें ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने ग्राहकों और नए यूजर्स के लिए दो बड़े अपडेट पेश किए हैं। कंपनी ने एक तरफ जहां अपने सबसे पॉपुलर एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडीटी जोड़ने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तरफ अपने 1 रुपये वाले एंट्री-लेवल प्लान को नए अवतार में कुछ नए फ़ायदों के साथ वापिस मार्केट में उतारा है। BSNL के इस कदम से लंबी वैलिडिटी चाहने वाले मौजूदा यूजर्स और नया कनेक्शन लेने की सोच रहे नए ग्राहकों दोनों को ही बड़ा फायदा होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2,399 रुपये वाले एनुअल प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला ऑफर


BSNL ने अपने 2,399 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है। आमतौर पर इस प्लान में 365 दिनों (1 साल) की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ‘इंडिपेंडेंस डे ऑफर’ के तहत कंपनी इसमें 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। इसका मतलब है कि अब इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस ऑफर की समय-सीमा 12 अगस्त 2026 से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक रखी गई है। इस प्लान की बाट करें तो इसमें 412 दिनों तक रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है।

फिर सामने आया 1 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने चर्चित 1 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को दोबारा अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। यह प्लान मुख्य रूप से उन नए ग्राहकों के लिए है जो नया BSNL सिम कार्ड खरीद रहे हैं वह इस प्लान को पहले रिचार्ज (FRC) के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस बार कंपनी ने इसके फायदों में थोड़ी कटौती की है। जहां पहले इस 1 रुपये वाले रिचार्ज में 30 दिनों के लिए 60GB डेटा मिलता था, वहीं अब नए संशोधन के बाद ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी और कुल 24GB डेटा ही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Airtel की लिस्ट से 4 प्लांस का सुपड़ा साफ.. ग्राहक खोजते खोजते परेशान, देखें कितने रुपये वाले प्लान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile