Airtel की लिस्ट से 4 प्लांस का सुपड़ा साफ.. ग्राहक खोजते खोजते परेशान, देखें कितने रुपये वाले प्लान

HIGHLIGHTS

Airtel ने 4 प्लांस को लिस्ट से हटा दिया है।

इस लिस्ट में 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लांस हैं।

ग्राहक इन एयरटेल प्लांस को खोज खोज कर हो रहे परेशान।

Airtel की लिस्ट से 4 प्लांस का सुपड़ा साफ.. ग्राहक खोजते खोजते परेशान, देखें कितने रुपये वाले प्लान

Airtel ने अपने प्रीपेड प्लांस की लिस्ट में कुछ बदलाव किया है, असल में कंपनी ने अपने कुछ प्लांस को बंद कर दिया है, इस कदम से ग्राहकों को बड़े पैमाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, मुझे खुद इस दिक्कत का सामना करना पड़ा है। मैं लिस्ट में 299 रुपये वाले प्लान को खोज खोज कर परेशान हो गया था, इसके बाद मुझे पता चला कि कंपनी ने कुछ अन्य प्लांस को भी इस प्लान के साथ बंद कर दिया है। जो भी यूजर्स बजट में एक प्लान की तलाश में रहते थे, अब इस लिस्ट में वह प्लान मौजूद ही नहीं है, ऐसे में ग्राहकों की जेब पर ज्यादा असर हो सकता है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि कंपनी ने अपने 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले चार Prepaid Plans को सभी के लिए बंद कर दिया है, अब यह लिस्ट में मौजूद ही नहीं हैं। यह सभी Recharge Packs अब कंपनी की वेबसाइट और Airtel Thanks App से गायब हो चुके हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मुझे इस बदलाव की जानकारी अपने लिए एक रिचार्ज करते हुए चली थी, हालांकि, अब इन रिचार्ज प्लांस के बंद होने को लेकर X पर भी जानकारी सामने आने लगी है।

सबसे बड़ा बदलाव है 299 रुपये वाले प्लान को लिस्ट से हटाना है!

इन चारों में सबसे अहम प्लान को अगर देखा जाए तो यह 299 रुपये की कीमत में आने वाला किफायती प्लान है, इस प्लान का हटना ग्राहकों के लिए टेंशन का कारण बन रहा है, क्योंकि उन्हें इसके स्थान पर अब 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करने के लिए कहा जा रहा है। इस प्लान में Plan 1.5GB डेली डेटा के अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ साथ 28 दिन की वैलिडीटी भी दी जा रही थी। अभी तक के लिए यह प्लान कंपनी का सबसे किफायती और अच्छे बेनेफिट वाला प्लान माना जाता था, लेकिन अब इसकी जगह 349 रुपये के प्लान ने ले ली है।

अब 299 रुपये के स्थान पर लेना होगा 349 रुपये का प्लान

अब इस Price Point पर 349 रुपये वाला Plan इसकी जगह ले रहा है, जो 28 दिनों के लिए रोजाना 2GB Data देता है। यानी जो Users पहले 299 रुपये खर्च करते थे, उन्हें अब एक वैसे ही प्लान के लिए करीब करीब 50 रुपये ज्यादा देने होंगे। अगर इसे प्राइस हाइक के तौर पर देखा जाए तो यह लगभग लगभग 17 फीसदी के आसपास बैठता है। हालांकि 349 रुपये वाले Pack में ज्यादा Daily Data भी मिलता है, तो यह पूरी तरह One-Sided Loss भी नहीं मानी जा सकती है।

579, 619 और 649 वाले प्लांस भी हुए बंद

यह तीनों प्लांस उन ग्राहकों के लिए थे जो Annual Recharge पर जाने के बिना थोड़ी Longer Validity चाहते थे। पिछले कुछ हफ्तों में इनकी Availability भी अलग-अलग Circles में अलग अलग देखने को मिली, जिससे लगता है कि Airtel यह बदलाव सभी जगह एक साथ न करके धीरे-धीरे स्टेजेस में Roll Out कर रहा है।

अगर आप इनमें से कोई प्लान इस्तेमाल कर रहे थे तो अब क्या करें?

अगर आप अभी 299, 579, 619 या 649 रुपये वाले किसी प्लान को इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब यह आपको नहीं मिल रहा है या आप अभी इन प्लांस पर चल रहे हैं तो अब आपको Recharge करने से पहले Airtel Thanks App जरूर चेक कर लेना चाहिए। यह मान लेना सही नहीं होगा कि वही पुराना पैक दोबारा मिलेगा। Daily Data और Unlimited Calling चाहने वाले Users को अब 349 रुपये या उससे ऊपर के किसी ऑप्शन पर जाना पड़ने वाला है।

क्या यह पूरे Industry में Price Hike का संकेत है?

अभी तक Industry-Wide Tariff Hike को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ Reports में Airtel, Jio और Vodafone Idea से 12 से 15 प्रतिशत तक की संभावित बढ़ोतरी का जिक्र जरूर सामने आया है, लेकिन Airtel के हालिया बदलावों को अभी किसी Blanket Price Hike के आने वाले होने का सबूत मानना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें: JioMart Quick की Independence Sale शुरू, ऑर्डर करने के बाद मिनटों में आएगा सामान, मिलेगी 80% की छूट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile