IRCTC के नए ‘RailOne’ एप ने रचा इतिहास..लगभग 5 करोड़ डाउनलोड के साथ रोजाना 10 लाख टिकटों की बुकिंग

HIGHLIGHTS

IRCTC RailOne App ने लॉन्च के एक साल में इतिहास रच दिया है।

अभी तक इस एप को 4.76 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

एप पर डेली 10 लाख टिकट बुकिंग हो रही है।

IRCTC के नए ‘RailOne’ एप ने रचा इतिहास..लगभग 5 करोड़ डाउनलोड के साथ रोजाना 10 लाख टिकटों की बुकिंग

भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सुविधाओं का अनुभव अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो रहा है। असल में, इसका अंदाजा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) द्वारा पिछले साल जुलाई में लॉन्च किए गए नए इंटीग्रेटेड रेलवे रिजर्वेशन ऐप ‘RailOne’ की सफलता से ही लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस एप ने एक नए ही कीर्तिमान को स्थापित कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर एप की ओर से क्या ऐसा कर दिया गया है, जो पहले नहीं हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रेल मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त को जारी आधिकारिक बयान में ऐसा कहा गया है कि, महज एक साल के भीतर इस ऐप को 4.76 करोड़ से अधिक यूज़र्स ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है। सबसे खास बात यह है कि इस सिंगल ऐप के जरिए रोजाना 10 लाख से ज्यादा ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी की जा रही है, जो आपने आप में एक बड़ा आंकड़ा भी है।

क्या है एप की सबसे बड़ी खासियत?

रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों को देखा जाए तो ऐसा सामने आ रहा है कि, 2 अगस्त 2026 तक RailOne ऐप के माध्यम से रोजाना औसतन 10 लाख रेल टिकट बुक किए गए, जिनमें 7.24 लाख अनारक्षित (UTS/Platform) और 2.9 लाख रिजर्व्ड (Reserved) टिकट शामिल हैं। इस ऐप की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी ‘सिंगल-साइन-ऑन’ (Single-Sign-On) सुविधा है।

रेलवे की सभी सुविधाएँ एक ही एप पर

अब रेल यात्रियों को टिकट रिजर्वेशन, अनारक्षित टिकट, फूड ऑर्डर और रेल मदद के लिए अपने फोन में अलग-अलग ऐप्स रखने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा, यूज़र्स ऐप में उपलब्ध ‘रेल वॉलेट’ से सुपरफास्ट पेमेंट करके बिना किसी देरी के सेकंडों में टिकट बुक कर पा रहे हैं।

तेजी से बढ़ रहा है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का चलन

भारतीय रेलवे के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। साल 2013-14 में जहाँ सिर्फ 49% रिजर्व्ड टिकट ऑनलाइन बुक होते थे, वहीं आज यह आंकड़ा बढ़कर 89% पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं, अनरिजर्व्ड टिकटों के लिए भी 39% यात्री अब इसी ऐप का सहारा ले रहे हैं।

हाल ही में IRCTC की नई वेबसाईट का बीटा वर्जन भी आ चुका है!

यात्रियों की सुविधा को और बढ़ाने के लिए रेलवे ने हाल ही में नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन भी टेस्ट किया है, जिसे जल्द ही स्टेबल वर्जन में रोलआउट किया जाएगा ताकि एक साथ लाखों लोग बिना वेबसाइट क्रैश हुए आसानी से तत्काल और जनरल टिकट बुक कर सकें।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile