Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट एक बार फिर तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel 11 Pro Fold को पेश किया है, जिसका डिजाइन Samsung के नए Galaxy Z Fold 8 से काफी अलग है। जहां Samsung ने अपने नए फोल्डेबल को पहले की तुलना में ज्यादा चौड़ा बनाया है, वहीं Google ने लंबी और तुलनात्मक रूप से पतली बॉडी का इस्तेमाल किया है। डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी तक, दोनों फोन कई मामलों में एक-दूसरे से अलग हैं। आइए जानते हैं Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 में कौन सा फोल्डेबल फोन किस मामले में आगे है।
SurveyGoogle Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Google Pixel 11 Pro Fold में 6.5-इंच का Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि अंदर की तरफ 8-इंच का Super Actua फोल्डिंग डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। Google के मुताबिक, दोनों डिस्प्ले 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकते हैं।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy Z Fold 8 में अब पहले की तुलना में ज्यादा चौड़ी और छोटी बॉडी मिलती है। इसमें 5.5-इंच AMOLED कवर स्क्रीन और 7.6-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। बड़ी और चौड़ी इनर स्क्रीन मल्टीटास्किंग और एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने में उपयोगी हो सकती है। Samsung के फोन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।
Google ने Pixel 11 Pro Fold के कैमरा बार में HiLight नोटिफिकेशन फीचर भी जोड़ा है। नोटिफिकेशन, कॉल और Gemini के साथ होने वाले इंटरैक्शन के आधार पर यह लाइट अलग तरह से काम कर सकती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। 256GB और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में 12GB RAM मिलती है, जबकि 1TB वेरिएंट को 16GB RAM के साथ पेश किया गया है।
इसके मुकाबले Google Pixel 11 Pro Fold में नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। भारतीय मॉडल में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। Google का कहना है कि Tensor G6 पिछली पीढ़ी की तुलना में बेहतर पावर एफिशिएंसी, तेज ब्राउजिंग और ऐप्स को जल्दी लोड करने की क्षमता देता है।
Tensor G6 को खासतौर पर Google के AI और कैमरा फीचर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें डिवाइस पर Gemini Nano प्रोसेसिंग को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से चलाने पर भी फोकस किया गया है। इसलिए AI फीचर्स और Google के सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए Pixel 11 Pro Fold आकर्षक हो सकता है, जबकि परफॉर्मेंस के लिहाज से Galaxy Z Fold 8 का Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट मजबूत दावेदार है।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 48MP का मेन सेंसर, 10.5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। Google ने फोन की Super Res Zoom क्षमता को 30x तक बढ़ाया है। कवर और इनर दोनों डिस्प्ले पर 10MP कैमरे दिए गए हैं।
वहीं, Galaxy Z Fold 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। Pixel 11 Pro Fold के विपरीत Samsung के फोन में अलग टेलीफोटो सेंसर नहीं मिलता। इसके कवर और इनर डिस्प्ले पर भी 10MP कैमरे दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर फीचर्स के मामले में Samsung एक साथ फ्रंट और रियर कैमरों से रिकॉर्डिंग जैसे विकल्प देता है। Google ने दूसरी ओर Magic Capture और Camera Looks जैसे फीचर्स पर फोकस किया है। कैमरा हार्डवेयर के आधार पर Pixel 11 Pro Fold का डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा इसे बढ़त देता है।
बैटरी और चार्जिंग
Google Pixel 11 Pro Fold में 4,750mAh की बैटरी दी गई है। फोन 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि Google के Pixelsnap सिस्टम के जरिए 25W वायरलेस चर्जिंग का विकल्प मिलता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 में इससे थोड़ी बड़ी 4,800mAh बैटरी दी गई है। हालांकि, वायरलेस चार्जिंग 20W तक सीमित है, जबकि वायर्ड चार्जिंग 45W तक जाती है।
इस तरह बैटरी क्षमता में दोनों के बीच अंतर बहुत कम है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में Samsung वायर्ड चार्जिंग के मामले में आगे है। वहीं, Pixel 11 Pro Fold का Pixelsnap सिस्टम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा देता है।
भारत में कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की शुरुआती कीमत 1,86,999 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1,84,999 रुपये से शुरू होती है। यानी शुरुआती कीमत के मामले में Samsung का फोल्डेबल फोन Google के मॉडल से 2,000 रुपये सस्ता है।
यह भी पढ़ें: Realme 16x vs iQOO Z11x vs Vivo T5x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
