10 साल बाद नए अवतार में दिखा Instagram.. एप खोलते हो लोगों ने नोटिस किया कुछ नया नया
Instagram ने 10 साल बाद अपने Wordmark Logo में बदलाव किया है।
यह Announcement खुद Adam Mosseri की ओर से की गई है।
कैमरा वाला Colourful Gradient Icon पहले जैसा ही रहेगा, सिर्फ 'Instagram' नाम की Typography बदल दी गई है।
कोई भी App खोलते ही जो सबसे पहली चीज नजर आती है, वह उसका नाम होता है। इसी नाम पर सबसे पहले नजर जाती है। हालांकि, आज कुछ नया ही हो गया, असल में, जैसे ही यूजर्स ने आज Instagram को अपने फोन में ओपन किया तो उन्होंने कुछ नया नया सा महसूस किया। Instagram नाम अब पहले जैसा नहीं रहा है। Instagram ने पूरे 10 साल बाद अपने Wordmark को नया लुक दे दिया है। इस बदलाव की घोषणा खुद ही Instagram के Head Adam Mosseri की ओर से की गई है।
Surveyइससे पहले Instagram की Visual Identity में इतना बड़ा बदलाव 2016 में हुआ था, जब पुराने भूरे कैमरा लोगो को हटाकर वो Colourful Gradient Icon को ऐड किया गया था।
नए Logo में क्या बदला?
नए Wordmark में Instagram की जानी-पहचानी Script Style बरकरार रखी गई है, लेकिन लेटर्स के साइज़ और डिजाइन को फिर से तैयार किया गया है। इससे Instagram नाम पहले के मुकाबले थोड़ा अलग और मॉडर्न नजर आ रहा है।
Adam Mosseri ने अपनी Instagram Post में बताया कि App के सबसे ऊपर दिखने वाले नाम की Typography को ज्यादा Sharp, Cleaner और Modern बना दिया गया है। उनका कहना है कि ब्रांड की असली पहचान और Simplicity को पूरी तरह बरकरार रखा गया है। इस अपडेट में केवल Instagram नाम लिखने वाली Typography बदली गई है, बाकी Colourful Gradient Camera Icon बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा।
Users के मिले जुले रिएक्शन सामने आए
10 साल बाद आए इस नए Wordmark पर Users दो हिस्सों में बँट गए हैं। एक तरफ कई लोगों ने ‘Love this’ और ‘बेहतरीन Modernization’ जैसे Comments लिखकर इस Fresh Look की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे ‘AI से बना हुआ’ जैसा बताया है। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है नए ‘r’ अक्षर के डिजाइन को लेकर।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
