OnePlus के इन स्मार्टफोन्स पर अब धड़ाधड़ चलेगा सुपरफास्ट 5G, देखें क्या आपके फोन को भी मिला ये अपडेट

OnePlus के इन स्मार्टफोन्स पर अब धड़ाधड़ चलेगा सुपरफास्ट 5G, देखें क्या आपके फोन को भी मिला ये अपडेट
HIGHLIGHTS

OnePlus ने अपने OnePlus 10-सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो Jio 5G सपोर्ट कुछ फोन्स को प्रदान कर रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह अपडेट मात्र भारत में ही कुछ स्मार्टफोन्स के लिए है।

जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट दिया गया है, उनमें OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T, और OnePlus 10R शामिल हैं।

OnePlus ने अपने OnePlus 10-सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो Jio 5G सपोर्ट कुछ फोन्स को प्रदान कर रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह अपडेट मात्र भारत में ही कुछ स्मार्टफोन्स के लिए है। जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट दिया गया है, उनमें OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T, और OnePlus 10R शामिल हैं, अब इन सभी स्मार्टफोन्स पर आपको 5G क्षमता मिल चुकी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह अपडेट आपको चरणबद्ध तरीके से मिलने वाला है, इसी कारण हो सकता है कि यह अपडेट आपको आने वाले कुछ दिन में आपको ऊपर बताए गए फोन्स पर मिल जाए। हालांकि आप इस अपडेट की जांच कर सकते हैं, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर सिस्टम अपडेट में इसकी जांच कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A24 4G के स्पेक्स लॉन्च से पहले हुए लीक, कितना अलग है Galaxy A23 से?

OnePlus 10T 5G Support

वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर उपलब्ध आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, वनप्लस 10 टी और वनप्लस 10 प्रो को अक्टूबर 2022 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच मिल रहा है। दूसरी ओर, 10R को फिक्स के साथ सितंबर 2022 Android सुरक्षा पैच प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा इस चेंज को देखें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि वनप्लस 10 प्रो के लिए स्पेशल NE2211_11.A.18 केवल Jio 5G सपोर्ट और एक Android सुरक्षा पैच को ऐड करता है। OnePlus 10T के लिए CPH2413_11.A.10 कभी-कभार होने वाली क्रैश समस्याओं को ठीक करता है। यह वाई-फाई स्टबिलिटी और नेटवर्क अनुभव, संचार स्थिरता और स्क्रीन डिस्प्ले प्रभाव को भी सही करता है। 

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Jio केवल चार भारतीय शहरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी) में अपनी 5G सेवाओं की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि इस साल के अंत तक और आने वाले साल में अधिक सर्किलों को कवर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि पात्र सर्कल के सभी उपयोगकर्ताओं को अभी तक Jio 5G सेवाएं नहीं मिल रही हैं, क्योंकि कंपनी चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के साथ कनेक्टिविटी सुविधा का परीक्षण कर रही है। उपलब्धता की जांच करने के लिए, MyJio फोन ऐप को चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: Vi अपने इस प्लान में 48GB डेटा दे रहा फ्री… देखें कैसे दे रहा Reliance Jio को टक्कर

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo