OnePlus Nord की अगली सेल की तारीख आई सामने, 7 सितंबर को सेल में आएगा नया फोन
7 सितंबर को सेल किया जाएगा OnePlus Nord
Amazon इंडिया पर होगी OnePlus Nord की सेल
Rs 24,999 से शुरू होती है OnePlus Nord की कीमत
OnePlus ने एक नए बजट फोन की ओर इशारा दिया है जो कि OnePlus Nord से किफ़ायती फोन होने वाला है। इसके अलावा, कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus Nord को 7 सितंबर को OnePlus स्टोर द्वारा दोबारा सेल किया जाएगा। वनप्लस के इस नए फोन को जुलाई में पेश किया गया है।
SurveyOnePlus Nord Price
OnePlus Nord के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 24,999 से शुरू होती है। कंपनी ने 8GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 रखी है जबकि 12GB रैम वेरिएंट के लिए Rs 29,999 देने होंगे। डिवाइस को दो रंगों ब्लू और ब्लैक रंगों में पेश किया गया है और इसकी सेल दोपहर 2 बजे शुरू होगी। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक Amazon से OnePlus Nord को खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord Specifications
OnePlus Nord क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.75 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 5MP का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस को ड्यूल LED फ्लैश और OIS सपोर्ट मिलता है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 240FPS पर सुपर स्लो-मोशन आइदेव कैप्चर कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जो 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है।
OnePlus Nord को मेटल-ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर ड्यूल पंच-होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा को जगह दे गई है। हालाँकि Realme X3 फोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। रियलमी का दावा है कि फोन 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और कोर्निंग गोरीला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है।
OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसके लिए WarpCharge 30T एडाप्टर दिया गया है। OnePlus Nord क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित हैं और यह ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। Nord में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक मिलता है। OnePlus Nord कंपनी के OxygenOS पर काम करता है जो स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस फोन को भी अन्य वनप्लस फोंस की तरह दो साल तक अपडेट मिलेगा और यह 5G रैडी फोन है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
