Digit.in

जल्द भारत में लॉन्च होगा OnePlus 9 RT, 40 हज़ार रूपये के अंदर होगी कीमत

Highlights

Rs 39,999 हो सकती है OnePlus 9 RT की कीमत

OnePlus 9 RT को जल्द भारत में किया जाएगा लॉन्च

OnePlus 9 सीरीज़ के डिज़ाइन को फॉलो करेगा अपकमिंग स्मार्टफोन

जल्द भारत में लॉन्च होगा OnePlus 9 RT, 40 हज़ार रूपये के अंदर होगी कीमत

OnePlus 9 RT को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था और अब रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाना है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को समान नाम से ही देश में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि भारत में इस डिवाइस को कुछ अलग स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की भारतीय कीमत Rs 39,999 होगी।

oneplus 9rt

OnePlus 9 RT एक काफी दिलचस्प फोन है और यह बजाए प्रीमियम फ्लैगशिप के एक फ्लैगशिप किलर है। डिवाइस में 6.62 इंच की फ्लुइड AMOLED HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसे दिलचस्प कैमरा सेट-अप दिया जाएगा।

डिज़ाइन की बात करें तो यह OnePlus 9 की कतार को फॉलो करेंगे, लेकिन डिवाइस ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में OnePlus 9 से अलग है। इसके अलावा, डिवाइस में 50MP Sony IMX कैमरा दिया जाएगा जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही दो अन्य कैमरा 16MP अल्ट्रावाइड और 2MP मोनो सेन्सर दिए जाएंगे। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 16MP कैमरा मिलेगा। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W Warp चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

oneplus 9rt

OnePlus 9 RT अनुमानित स्पेक्स

OnePlus 9RT के डिजाइन को बाकी OnePlus 9 Series के स्मार्टफोन के जैसा ही रखा गया है। हालांकि फोन के फीचर्स कुछ अलग जरूर हैं, आपको बता देते है कि फोन में आपको एक E4 OLED डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको 120Hz refresh Rate भी नजर आएगा इसके अलावा फोन में 600Hz touch sampling rate भी मिल रहा है। फोन को जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। ऐसा ही कुछ हमने OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में भी देखा था। हालांकि अगर हम OnePlus 9R की चर्चा करें तो इसे स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। 

फोन में यानि OnePlus 9RT में आपको तीन रैम और स्टॉरिज मोडेल मिल रहे हैं, जैसे फोन में 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आपको मिल रहा है, इतना ही नहीं फोन में एक एक मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज में आता है, साथ ही अगर हम अंतिम रैम और स्टॉरिज मॉडल की चर्चा करें तो यह 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज में आता है। फोन में आपको 7GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी मिल रहा है। फोन में एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो warp charge 65T फास्ट चार्जिंग तकनीकी से लैस है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile