Motorola ने Moto X4 के लिए भेजे मीडिया इनवाइट्स, 13 नवम्बर को होगा भारत में लॉन्च

Highlights

Moto X4 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो अमेज़न के अलेक्सा असिस्टेंट के साथ आएगा. इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद होगा और यह IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा.

Motorola ने Moto X4 के लिए भेजे मीडिया इनवाइट्स, 13 नवम्बर को होगा भारत में लॉन्च

Motorola ने 13 नवम्बर को भारत में होने जा रहे इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजे हैं और इस इवेंट में कंपनी Moto X4 लॉन्च कर सकती है. यह डिवाइस इससे पहले विदेशों में लॉन्च हो चुका है और अब भारत आ रहा है. यह एक मिड-रेंज डिवाइस होगा और पहले ऐसा डिवाइस होगा जो स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट के साथ आएगा. 

Moto X4 एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसे यूनीबॉडी मेटल केसिंग फ्यूज़ के साथ डिज़ाइन किया गया है और इसे ग्लास बैक दिया गया है. Moto X4 में 5.2 इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है और यह डिवाइस क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 630 प्लेटफ़ॉर्म पर काम करता है. यह डिवाइस दूसरे देशों के लिए 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, हालाँकि पिछली कुछ रिपोर्ट्स को माना जाए तो इस डिवाइस के भारतीय वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद हो सकता है. 

Moto X4 में 12MP+8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा. इसका प्राइमरी 12MP सेंसर f/2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आएगा, वहीं सेकेंडरी 8MP सेंसर वाइड-एंगल लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा. यह स्मार्टफोन 16MP के फ्रंट फेसिंग कैमरा से लैस होगा जो f/2.0 अपर्चर और एक डेडिकेटेड LED फ़्लैश के साथ आएगा. Moto X4 में एक फ्रंट-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा और इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी मौजूद होगी. 

कनेक्टिविटी के लिए यह फोन Wi-Fi, USB टाइप-C, ब्लूटूथ v5.0, NFC, एक 3.5mm हेडफोन जैक और GPS सपोर्ट करता है. इस डिवाइस का मेजरमेंट 148.35x73.4x7.99mm और वज़न 163 ग्राम है. यह डिवाइस IP68 सर्टिफिकेशन और डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आता है. यह हैंडसेट ब्लैक और ब्लू कलर के विकल्पों में आएगा और साथ ही अमेज़न का स्मार्ट असिस्टेंट अलेक्सा भी सपोर्ट करेगा. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile