यह स्मार्टफ़ोन 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इस स्मार्टफ़ोन में 4GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए स्मार्टफ़ोन कैनवस जूस 4G (Q461) को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया है. फ़िलहाल साइट पर इस स्मार्टफ़ोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4G हैंडसेट कैनवस जूस 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4G (Q461) स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इस स्मार्टफ़ोन में 4GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी स्मार्टफोन डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा.
कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4G स्मार्टफोन में 3G, वाई-फाई, GPRS/ एज, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और ब्लूटूथ फीचर्स मौजूद हैं. इस हैंडसेट में 4000mAh की बैटरी दी गई है. कैनवस जूस 4G की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 450 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी. एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी डिवाइस का हिस्सा होंगे.
आपको बता दें कि, कैनवस जूस 4 स्मार्टफ़ोन 3G को सपोर्ट करता है, जबकि अपग्रेडेड वेरिएंट में 4G LTE फ़ीचर है. माइक्रोमैक्स की लिस्टिंग में कहा गया है कैनवस जूस 4G 50 MBPS की अपलोड स्पीड और 150 MBPS की डाउनलोड स्पीड के साथ आएगा.