Gold Rate Today: 11 जून को औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, सोना 4300 रुपये तो चांदी 10,000 रुपये हुई सस्ती

Gold Rate Today: 11 जून को औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, सोना 4300 रुपये तो चांदी 10,000 रुपये हुई सस्ती

Gold Rate Today (11 June 2026): पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर सर्राफा बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार, 11 जून 2026 को बाजार खुलने से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव सभी टैक्स टैक्स समेत घटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में इसका भाव 71 रुपये यानी 0.05 फीसदी फिसलकर 1,47,946 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे एक दिन पहले यह 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक सोने का दाम 1,47,146 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, बुलियन्स द्वारा जारी रेट 1,48,130 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर लिस्टेड है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,178 रुपये89,424 रुपये1,11,780 रुपये11,17,800 रुपये
22 कैरेट13,659 रुपये1,09,272 रुपये1,36,590 रुपये13,65,900 रुपये
24 कैरेट14,900 रुपये1,19,200 रुपये1,49,000 रुपये14,90,000 रुपये

बुधवार का सोने का दाम

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण मांग प्रभावित हुई, जिसके चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये या लगभग 3 फीसदी टूटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) पर आ गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड में भी दबाव देखने को मिला। हाजिर सोने की कीमत 90.53 डॉलर या 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज का चांदी का भाव

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव चांदी के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह तक दिल्ली में चांदी का खुदरा भाव सभी टैक्स समेत घटकर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

MCX पर चांदी के वायदा भाव में हालांकि तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में इसका भाव 795 रुपये या 0.34 फीसदी बढ़कर 2,36,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,35,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ग्रामचांदी का भाव
1249.90 रुपये
81,999.20 रुपये
102,499 रुपये
10024,990 रुपये
10002,49,900 रुपये

बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,37,220 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,33,283 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

पिछले दिन चांदी में कैसी रही चाल

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते चांदी 10,000 रुपये यानी लगभग 4 फीसदी टूटकर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। इससे पहले इसका बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी कमजोरी के साथ कारोबार करती दिखाई दी। हाजिर चांदी का भाव 2.24 फीसदी गिरकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड की दिमाग फाड़ साउथ इंडियन सीरीज, इसके आगे ‘दृश्यम’ भी फेल? IMDb रेटिंग 7.8

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile