8,000mAh के साथ नया फोन भारत में लॉन्च, बैक पर दिया गया है महंगा वाला डिजाइन, लेकिन कीमत है कम, जानें फीचर्स और दाम

HIGHLIGHTS

Tecno Pova 8 भारत में 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है.

स्मार्टफोन में 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 50MP कैमरा मिलता है.

Tecno Pova 8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Flipkart पर उपलब्ध होगा.

8,000mAh के साथ नया फोन भारत में लॉन्च, बैक पर दिया गया है महंगा वाला डिजाइन, लेकिन कीमत है कम, जानें फीचर्स और दाम

Tecno ने भारतीय बाजार में अपना नया Pova-सीरीज स्मार्टफोन Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Pova 7 का सक्सेसर है और कई बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इस बार बड़ी बैटरी, तेज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और नया Alive Matrix Display जैसे फीचर्स शामिल किए हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो गेमिंग, एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक पावरफुल डिवाइस चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाती है.

Tecno Pova 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Tecno Pova 8 में 6.76 इंच का Full HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है. डिस्प्ले 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. नेटवर्क और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें G1 और SE1 सिग्नल चिप्स भी जोड़े हैं.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 8 में Sony LYT-600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ एक लाइट सेंसर भी मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

कैमरा फीचर्स में AI CAM, Portrait Mode, Super Night Mode, Time-Lapse, Dual Video, Vlog Mode और Slow Motion जैसे विकल्प शामिल हैं.

8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ा आकर्षण

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 39.5 घंटे तक कॉलिंग, 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 1,198 घंटे से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है.

गेमिंग और ड्यूरेबिलिटी पर खास फोकस

Tecno Pova 8 Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है. इसके रियर पैनल पर कस्टमाइजेबल Alive Matrix Display दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखा सकता है.

गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 14,689 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा डिवाइस को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है.

Tecno Pova 8 की कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova 8 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन 16 Bit White, Plasma Orange और Terminal Green रंगों में पेश किया गया है. बिक्री के लिए यह डिवाइस Flipkart पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile