अगर आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको Blaupunkt के एक दमदार QLED TV पर चल रही Amazon डील के बारे में बता रहे हैं। अगर आपका बजट 12000 रुपये के अंदर है तो यह प्रोडक्ट आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। फिलहाल इस टीवी पर धमाकेदार डिस्काउंट के साथ साथ ठीक-ठाक बैंक ऑफर और ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। आइए पूरी डील समझते हैं।
SurveyBlaupunkt (32 inches) Quantum Dot Series QLED Google Android TV पर भारी छूट
Blaupunkt का यह 32 इंच का स्मार्ट टीवी इस समय अमेज़न इंडिया पर 52% की सीधी छूट के साथ केवल 10,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP 22,999 रुपये है। वहीं अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 329 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay Balance के तौर पर मिल सकता है। इसके अलावा, अगर आप किश्तों पर टीवी लेना चाहते हैं तो यह आपको 387 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती ईएमआई पर भी मिल सकता है।
इस टीवी के 40-इंच और 43-इंच वाले मॉडल्स भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं, लेकिन अभी सबसे ज्यादा छूट 32-इंच वाले मॉडल पर मिल रही है। इसका मॉडल नंबर 32QD7080 है।
Blaupunkt (32 inches) Quantum Dot Series QLED Google Android TV के स्पेक्स और फीचर्स

डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी
- स्क्रीन साइज: 32 इंच
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन: HD Ready (1366 x 768 पिक्सल)
- रिफ्रेश रेट: 60Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी: Quantum Dot QLED
- HDR 10 सपोर्ट बेहतर रंगों और कॉन्ट्रास्ट के लिए
कनेक्टिविटी
- डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट
- 3 HDMI पोर्ट्स, जिनकी मदद से गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स और ब्लू-रे प्लेयर कनेक्ट किए जा सकते हैं
- 2 USB पोर्ट्स, हार्ड ड्राइव और अन्य USB डिवाइसेज कनेक्ट करने के लिए
- Bluetooth 5.0
- Ethernet (LAN) पोर्ट
ऑडियो
- 48 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट
- Dolby Digital Plus सपोर्ट
- DTS TruSurround तकनीक
स्मार्ट फीचर्स
- Google Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम
- इन-बिल्ट Wi-Fi
- स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट
- Google Assistant के जरिए वॉयस कंट्रोल
- 1GB RAM
- 8GB इंटरनल स्टोरेज (ROM)
- Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5 और अन्य लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट
पावर और एनर्जी
- 3-स्टार एनर्जी रेटिंग
- सालाना बिजली खपत: 38 kWh
वॉरंटी
- टीवी पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी
- एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी
यह भी पढ़ें: गिरा-गिरा कर हंसाती हैं 90s की ये 5 कल्ट-क्लासिक फिल्में, सब की सब हैं कॉमेडी का ओवरडोज़
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
