यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. ग्राफिक्स के लिए mali-T720 MP2 GPU मौजूद है.
मोबाइल निर्मात कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफ़ोन कैनवस 5 लॉन्च किया है. कंपनी ने इस नए स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 11,999 रखी है. कैनवस 5 स्मार्टफ़ोन साल 2013 में लॉन्च किए गए कैनवस 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5.2-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड टच पैनल से लैस है, इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी2 जीपीयू मौजूद है.
इसके अलावा स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन 2900mAh की बैटरी से लैस है.
कैनवस 4 की तुलना में माइक्रोमैक्स कैनवस 5 पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा रैम, बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से लैस है. हालांकि, फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हैंडसेट में फोटो प्रोसेसिंग की तकनीक को बेहतर किया गया है और कई नए कैमरा फ़ीचर भी शामिल किए गए हैं.
माइक्रोमैक्स कैनवस 5 एक डुअल सिम डिवाइस (GSM+GSM) है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 3G, वाई-फाई, GPRS/ एज, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB, ब्लूटूथ और 4G LTE मौजूद है. स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं.