HIGHLIGHTS
यह फ़ोन केवल शॉपक्लूज पर मिलेगा और इसमें 4-इंच की डिस्प्ले मौजूद है.
माइक्रोमैक्स ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन बोल्ट Q326+ पेश किया है. यह स्मार्टफ़ोन सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज पर सेल के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफ़ोन का लिस्ट प्राइस Rs. 5,999 है हालाँकि यह Rs. 3,499 की कीमत में उपलब्ध होगा. शॉपक्लूज इस फ़ोन पर पूरे Rs. 2,500 का डिस्काउंट दे रही है.
Surveyइसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस फ़ोन में 4-इंच की डिस्प्ले दी गई है, यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है. माइक्रोमैक्स बोल्ट Q326+ में 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज भी मौजूद है, इसमें 1GB की रैम भी दी गई है. यह एक 3G स्मार्टफ़ोन है. इसमें 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर मौजूद है. इस फ़ोन में मौजूद कैमरे पर अगर नज़र डालें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
माइक्रोमैक्स बोल्ट Q326+ स्मार्टफ़ोन ग्रे और शैम्पेन रंग में मिलेगा. इसे शॉपक्लूज़ से ख़रीदा जा सकता है. इस फ़ोन के साथ शॉपक्लूज़ बायर प्रोटेक्शन प्रोग्राम भी मिलता है जिसके तहत इजी रिटर्न्स फीचर्स मिलता है.
इसे भी देखें: कूलपैड 23 सितम्बर को पेश कर सकती है एक नया स्मार्टफ़ोन, होगा 5000mAh की बैटरी से लैस
इसे भी देखें: ज़ोपो कलर F1 स्मार्टफ़ोन भारत में पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस