अब तक ये स्मार्टफ़ोन रजिस्ट्रेशन के जरिए एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध था. लेकिन 25 फरवरी से ये स्मार्टफ़ोन बिना रजिस्ट्रेशन के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.
मोबाइल निर्माता कंपनी LeEco ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफ़ोन Le 1S भारतीय बाज़ार में पेश किया था. कंपनी ने एक साथ दो मॉडल Le 1S और Le मैक्स लॉन्च किए था. अब तक ये स्मार्टफ़ोन रजिस्ट्रेशन के जरिए एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध था. लेकिन 25 फरवरी से ये स्मार्टफ़ोन बिना रजिस्ट्रेशन के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, LeEco ने जानकारी दी है कि 25 फरवरी को LeEco डे के तौर पर मनाएगी. इस दिन कंपनी के करीब 8 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे. इस कंपनी को पहले एलईटीवी के नाम से जाना जाता था. LeEco के Rs. 10,999 में मिलने वाले LE 1S स्मार्टफोन को ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया गया है.
Le 1S के बारे में बात करें तो ये स्मार्टफ़ोन महज़ 7.5mm का है, साथ ही इसमें मीडियाटेक का हेलिओ X10 चिपसेट दिया गया है जो 2.2Ghz ओक्टा-कोर CPU पर चलता है और इसके अलावा इसमें 3GB की रैम है. अगर इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे आप एक्सपैंड नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही बता दें कि इसमें महज़ 169 ग्राम ही वजन हैं.
इसके अलावा इसमें 5.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले 1080p रेजोल्यूशन के साथ दी गई है. इसके साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स जो इतनी बुरी नहीं है. इसके साथ ही अगर स्मार्टफ़ोन के बैक पर ध्यान दें तो स्मार्टफ़ोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. और फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफ़ोन में 13MP का ISOCELL कैमरा सिंगल LED फ़्लैश के साथ दिया गया है और अगर फ्रंट फेसिंग कैमरा की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा 85-डिग्री वाइड एंगल के साथ दिया गया है.