7 जनवरी को Lava भारत में चार नए स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च, मेड इंडिया होंगे ये सभी फोंस

HIGHLIGHTS

Lava Rs 5,000 से Rs 20,000 की श्रेणी में उतरेगा नए स्मार्टफोंस

भारत में बने चार नए फोंस लॉन्च करेगी भारतीय कंपनी

बजट स्मार्टफोंस की श्रेणी में लावा उतरेगी नए डिवाइस

7 जनवरी को Lava भारत में चार नए स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च, मेड इंडिया होंगे ये सभी फोंस

Lava Mobiles अब 7 जनवरी को होने वाले अपने इवेंट में नए स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा। यह इवेंट दोपहर 12 बजे शूरु होगा और लावा के यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव-स्ट्रीमिंग चलेगी। कंपनी ट्विटर पर #ProudlyIndian हैशटैग का उपयोग कर रही है जिससे पता चलता है कि Lava भारत में बने फोंस को लॉन्च करेगी और पिछले महीनों चली चीन से तकरार का फायदा उठाएगी। आधिकारिक ट्वीट में यह भी लिखा है कि ये फोंस गेम बदल देंगे लेकिन अभी इनके बारे में कोई स्पेक्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि, हाल ही में 91mobiles की एक रिपोर्ट में लावा के आगामी फोन लॉन्च की कुछ ज़रूरी जानकारी पता चली थी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट में पता चला था कि Lava 7 जनवरी के इवेंट में चार स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा। ये स्मार्टफोंस Rs 5,000 से Rs 20,000 के बीच आएंगे। अभी इन फोंस के हार्डवेयर या फीचर्स का पता नहीं चला है लेकिन इनके बारे में सबसे खास बात यह होगी कि इन्हें भारत में बनाया जाएगा। लावा माइक्रोमैक्स को फॉलो करते हुए भारत में बने हुए फोंस को लोनोच करेगा जिससे शाओमी, विवो, ओप्पो आदि कंपनियों को टक्कर दे सके।

याद दिला दें, माइक्रोमैक्स का पहला स्मार्टफोन भी पूरी तरह मेड इन इंडिया फोन नहीं था जिसका कारण सप्लाई-चेन में आई दिक्कते रहीं। कंपनी ने In Note 1 स्मार्टफोन में मेड इन चाइना बैटरी का उपयोग किया था और इस स्मार्टफोन को मेड इन इंडिया हैंडसेट कह कर मार्केटिंग की गई थी। भारत में बनी बैटरी के लिए ज़रूरी सर्टिफिकेशन में देरी के कारण कंपनी को चीन में बने कोम्पोनेंट्स का इस्तेमाल करना पड़ा।

लावा की बात करें तो कंपनी पिछले पांच सालों में कई बार भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में वापसी के लिए प्रयास कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Be U स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो खासतौर से औरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जुलाई में कंपनी ने Lava Z61 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके अलावा अगस्त में कंपनी Z61 बजट फोन भी लॉन्च कर चुकी है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile