यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इस स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफ़ोन आइरिस फ्यूल F1 लॉन्च किया है. इसे कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. इस नए स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 8,700 रखी गई है. इस नए स्मार्टफ़ोन को आइरिस फ्यूल एफ1 मिनी का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 196ppi है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इस स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. यह स्मार्टफ़ोन 4000mAh की बैटरी से लैस है.
हैंडसेट का डाइमेंशन 141x72x9.5mm है और वज़न 148 ग्राम. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3G(HSPA+), वाई-फाई 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-USB 2.0, GPS/A-GPS और 3.5mm के ऑडियो जैक से लैस होगा. स्मार्टफ़ोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस होगा.