यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 3GB के रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफ़ोन क्लाउड स्विफ्ट लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 8,888 रखी है. यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शोपिंग साइट स्नेपडील पर उपलब्ध है. इसके के लिए स्नैपडील पर आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और यह 20 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 3GB के रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 2,500mAh की बैटरी भी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि यह 7-8 घंटे का टॉकटाइम और 400-500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ और वाई-फाई दिए गए हैं. साथ ही यह फोन हिंदी समेत 21 रीजनल भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है.