इंटेक्स क्लाउड 4G स्मार्ट स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 4,999
यह स्मार्टफ़ोन 1.5GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन क्लाउड 4G स्मार्ट पेश किया है. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 4,999 रखी है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.
Surveyअगर इंटेक्स क्लाउड 4G स्मार्ट स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की FWVGA TFT डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.5GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इंटेक्स क्लाउड 4G स्मार्ट स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर काम करता है.
यह स्मार्टफ़ोन 2000mAh की बैटरी से लैस है. कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफ़ोन 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी. इस स्मार्टफ़ोन का डाइमेंशन 144.4×73.2×9.75mm और वज़न 156 ग्राम है.
यह 4G स्मार्टफ़ोन हाइब्रिड सिम स्लॉट से लैस है, यानी यूज़र एक वक्त पर दोनों सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और माइक्रो-SD कार्ड को ही इस्तेमाल कर पाएंगे. इस स्मार्टफ़ोन पर मातृभाषा, इंटेक्स सर्विस, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, मिंत्रा और चैट्ज़ जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे. यह ब्लैक, व्हाइट और शैंपेन कलर में मिलेगा.
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile
