HTC ने अपना नया स्मार्टफ़ोन HTC वन M9+ प्राइम कैमरा एडिशन पेश किया है, इस स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का हेलिओ X10 प्रोसेसर और 5.2-इंच की डिस्प्ले मौजूद है.
HTC ने अपने शानदार कैमरा स्मार्टफ़ोन वन M9 प्राइम कैमरा एडिशन को लॉन्च करने के कुछ समय बाद ही इसका नया एडिशन पेश किया है. ये स्मार्टफ़ोन HTC वन M9+ प्राइम कैमरा एडिशन है. इस स्मार्टफ़ोन को आप HTC इंडिया के ई-स्टोर पर देख सकते हैं.
अगर इसके स्पेक्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का हेलिओ X10 प्रोसेसर और 5.2-इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है. साथ ही बता दें कि इसमें 2GB की रैम और 16GB की एक्सपेंडेबल इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. स्मार्टफ़ोन में इसके साथ ही 2840mAh क्षमता की बैटरी दी गई है.
अगर फ़ोन में दिए गए कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और एक HTC अल्ट्रापिक्सेल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही इसमें एक फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
NEW LAUNCH – #HTC ONE M9+ Prime Camera Edition. Best Buy Rs. 23990/-
इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs, 23,990 है लेकिन यह अभी आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. यह एक थर्ड पार्टी रिटेलर के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है.