हॉनर पैड 2 पेश, 3GB रैम से लैस
इस डिवाइस में 8-इंच की डिस्प्ले मौजूद है और यह 25 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा.
हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने बाज़ार में अपना नया टैबलेट हॉनर पैड 2 पेश किया है, हॉनर पैड 2 टैबलेट को तीन अलग-अलग मॉडल्स में पेश किया गया है- 3GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज, इसकी कीमत 999 Yuan, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वर्जन की कीमत 1299 Yuan है, वहीँ इसके 4G LTE मॉडल (3GB रैम और 32GB स्टोरेज) की कीमत 1499 Yuan है. हॉनर पैड 2 टैबलेट 25 अक्टूबर से गोल्ड और वाइट रंग में उपलब्ध होगा.
Surveyइसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video
हॉनर पैड 2 के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 8-इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है. साथ ही इसमें 1.5GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 616 (MSM8939) प्रोसेसर और एड्रेनो 405 GPU भी मौजूद है. पैड 2 एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह 4800mAh की बैटरी से लैस है.
यह टैबलेट 3GB रैम के साथ पेश किया गया है. इस डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरा सेटअप की अगर बात करें तो इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मौजूद है. साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 4G LTE सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. इसमें ब्लूटूथ 4.1, GPS, वाईफाई b/g/n, एक माइक्रो USB पोर्ट मौजूद है. इस टैबलेट में वोइस कॉलिंग का सपोर्ट मौजूद है.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस