4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite का ग्रे वेरियंट कल हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP के डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप से लैस है.

4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite का ग्रे वेरियंट कल हो सकता है आपका

Honor 9 Lite का Glacier Grey वेरियंट कल दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.ग्लेशियर ग्रे के अलावा यह ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है. इसके 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट

Honor 9 Lite में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.65-इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP के डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप से लैस है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

यह AI पर आधारित फीचर्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन फोटो लेते समय सब्जेक्ट को पहचान सकता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo