हाइक द्वारा पेश किए गए इन कूपन के माध्यम से 100 से अधिक टॉप ब्रांड से खरीदारी पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं. इनमें अमेजन, ईबे, जबॉन्ग, आस्कमीबाजार, और पिज्जा हट आदि शामिल हैं.
इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हाइक ने दिवाली के मौके पर अपने यूजर्स को लाभ पहुँचने के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं. इस ऑफर के तहत कंपनी ने कूपन लॉन्च किए हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ता डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हाइक के इन कूपंस का उपयोग उपभोक्ता शोपिंग और गिफ्ट आइटम खरीदने के अलावा अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिस्काउंट का बेहतरीन लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही बता दें कि, हाइक ने इन कूपंस की प्राप्ती और उपयोग को बेहद आसान बनाया है. एप्लिकेशन के यूजर इंटरफेस पर ही हाइक मैसेंजर ओपेन कर कूपंस पर क्लिक कर इनका उपयोग करने का विकल्प दिया गया है.
आपको बता दें कि, इनमें आपको डिस्काउंट के लिए कई ब्रांड उपलब्ध होंगे जिनमें से किसी का भी चयन कर सकते हैं. उपभोक्ता केवल ‘गेट कूपन कोड’ पर क्लिक करें और मोबाइल या वेबसाइट पर उस ब्रांड को ओपेन कर उसका लाभ लें. आप हाइक द्वारा पेश किए गए इन कूपन के माध्यम से 100 से अधिक टॉप ब्रांड से खरीदारी पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं. इनमें अमेजन, ईबे, जबॉन्ग, आस्कमीबाजार, और पिज्जा हट आदि शामिल हैं.
हाइक भारती तथा सॉफ्टबैंक का संयुक्त उपक्रम है. हाइक ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी के 70 मिलियन से भी अधिक उपभोक्ता हैं. जो कि प्रत्येक हफ्ते 140 मिनट हाइक पर बिताते हैं. इस सर्विस में मैसेज के अलावा नयूज और क्रिकेट स्कोर्स भी शामिल हैं.