सस्पेंस फिल्मों की ‘बाप’ है साउथ की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

सस्पेंस फिल्मों की ‘बाप’ है साउथ की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

बॉलीवुड से परे साउथ फिल्म इंडस्ट्री समय-समय पर ऐसी फिल्मों को पेश करती है जो दर्शकों को अपनी दमदार कहानी और रोमांचक क्लाइमैक्स से लंबे समय तक याद रहती हैं. पिछले साल मई में रिलीज हुई एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी ने भी दर्शकों पर ऐसी ही गहरी छाप छोड़ी थी. इस फिल्म के मुख्य किरदार में एक्टर नवीन चंद्र नजर आते हैं, जिनकी एक्टिंग की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की गई थी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पूरे शहर में दहशत

यह फिल्म एक साइको सीरियल किलर की कहानी दिखाती है, जिसने पूरे शहर में दहशत फैला दी है. आए दिन हो रही बेरहम हत्याओं ने पुलिस को भी हक्का-बक्का कर दिया है. तमाम कोशिशों के बावजूद जब आरोपी तक पहुंचना नामुमकिन सा लगने लगता है, तभी एक नए पुलिस ऑफिसर की एंट्री होती है. वह ऑफिसर इस खतरनाक अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है. फिल्म की कहानी इतनी सटीक और रोमांचक तरीके से बुनी गई है कि दर्शक हर सीन में बंधे रहते हैं.

एक साल पहले हुई थी रिलीज़

लोकेश एजल्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम ‘इलेवन’ है, जो 13 जून 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी. रिलीज होते ही इसने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया था. इसकी स्क्रिप्ट और लगातार आते ट्विस्ट-टर्न दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी थी. इसे सबसे पहले नवंबर 2024 में लाने की योजना थी, लेकिन देरी की वजह से करीब छह महीने बाद मई 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इंतजार के बाद जब फिल्म सामने आई तो अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार प्रेजेंटेशन से इसने सबका दिल जीत लिया.

IMDb पर शानदार रिस्पॉन्स

‘इलेवन’ को केवल दर्शकों ने ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स और रिव्यू प्लेटफॉर्म्स ने भी खूब सराहा. IMDb पर इसे 7.4 की दमदार रेटिंग मिली है, जो साफ दिखाता है कि फिल्म कंटेंट और क्वालिटी दोनों के मामले में बेहतरीन है.

आज भी है मस्ट वॉच

रिलीज के बाद से ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में रही. यहां तक कि दर्शकों ने इसे “मस्ट वॉच” कहा और कई लोगों का मानना है कि यह अब तक बनी सबसे बेहतरीन साउथ थ्रिलर फिल्मों में से एक है. शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक, इसके हर पहलू ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अगर आप थ्रिल और सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं तो ‘इलेवन’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile