Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में धड़ाम से गिरी iPhone 16 की कीमत, मौका है लूट लो!
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में गिरी iPhone 16 की कीमत।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इस फोन पर 12,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
अन्य ऑफर्स के साथ इस फ़ोन की कीमत को और भी ज़्यादा कम किया जा सकता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं फ़िलहाल अमेज़न पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, ऐसे में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, एयरप्यूरीफायर, और दूसरे होम एप्लायंसेज की कीमत धलड़ल्ले से गिर रही है। पूरे साल के दौरान ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का ही समय होम एप्लायंसेज या स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए सबसे बेस्ट होता है। अगर आप भी इन दिनों एक iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपकी सोच यही खत्म होती है, क्योंकि आज हम ख़ास आपके लिएiPhone की एक स्पेशल डील लेकर आये हैं। जी हाँ अब iPhone 16 अमेज़न पर बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। अमेज़न इस फोन पर पूरे 12,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिसकी वजह से इस डिवाइस की कीमत 89,900 रुपये से भी कम हो गई है।
SurveyiPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
अमेज़न इस वक़्त इस फ़ोन की डील पर 12,901 का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इस फ़ोन की कीमत सिर्फ और सिर्फ 76,999 रुपये हो जाएगी। बल्कि इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर तो आप और भी 2,287 रुपये तक बचा सकते हैं। इसी के साथ पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर आप 37,600 रुपये तक कि वैल्यू ले सकते हैं। वहीं नो कास्ट EMI पर SBI क्रेडिट कार्ड यूज़ करके आप 4000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन पर कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। साथ ही इस फ़ोन पर Apple Care की ओर से ग्राहकों को 8,999 रुपये की Apple सर्विस भी मिलती है।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
अगर इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में आपको 2556 x 1179 पिक्सेल रेज़ोल्यूशन वाली 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इस फ़ोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है। इस फ़ोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शंस उपलब्ध हैं। ये फ़ोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
कैमरे की बात करें तो इस फ़ोन में 48MP का वाइड एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं इस फ़ोन में 3561mAh की बैटरी दी गई है, जो 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.3, NFC, अल्ट्रा वाइडबैंड (gen 2), और USB-C (USB 2.0) का सपोर्ट मिलता है।
धूल और पानी ने बचाव के लिए इस फ़ोन को सिरामिक शील्ड फ्रंट के साथ IP68 रेटिंग मिली है। ये फ़ोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन जैसे कलर ऑप्शंस में सेल के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: OTT पर धमाल मचाने आ गई लोकेश कनगराज की ‘DC: द ब्लडी वैलेंटाइन’, हिंदी में SonyLIV पर रिलीज, जानें डिटेल्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
