2 घंटे 7 मिनट की कॉमेडी फिल्म का बोलबाला, OTT पर टॉप 10 में कर रही तांडव, ‘गुल्लक’ वाली ‘अन्नू की मम्मी’ भी फिल्म में
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स आज के दौर में दर्शकों के लिए मनोरंजन के सबसे बड़े माध्यमों में से एक बन चुका है। हर सप्ताह यहां नई फिल्मों और वेब सीरीज की एंट्री होती रहती है, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच हाल ही में एक नई फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। करीब 2 घंटे 7 मिनट के रनटाइम वाली यह फिल्म डार्क कॉमेडी और थ्रिलर जॉनर का मिश्रण है।
Surveyफिल्म की स्टार कास्ट
रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था और अब दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक नजर आ रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मां बहन’ की, जिसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देती हैं। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, अरुणोदय सिंह और ‘गुल्लक’ सीरीज की ‘शांति मिश्रा’ उर्फ गीतांजलि कुलकर्णी भी अहन भूमिकाओं में हैं।

कहानी किस बारे में है?
निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक विधवा महिला और उसकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। घटनाएं तब दिलचस्प मोड़ लेती हैं जब उनके पड़ोसी का शव अचानक उनके घर की रसोई में पाया जाता है। इसके बाद कहानी में कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती हैं।
स्थिति से बाहर निकलने और शव को छिपाने के लिए मां और उसकी दोनों बेटियां तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। फिल्म का रहस्य और रोमांच जानने के लिए दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर “मां बहन” देखनी होगी। मनोरंजन के साथ-साथ यह फिल्म समाज के एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को भी उजागर करने का प्रयास करती है।
टॉप 10 में कर रही ट्रेंड
अपनी दमदार कहानी और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय की वजह से “मां बहन” को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यही कारण है कि इसे ओटीटी की मौजूदा मस्ट-वॉच फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर यह टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट की भी शुमार है। IMDb पर इसकी रेटिंग 5.6 है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs OnePlus Nord 6: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
