Samsung Galaxy S20 FE को 2020 में लॉन्च किया गया था जो कि एक पॉवरफुल स्मार्टफोन है और बढ़िया फीचर्स ऑफर करता है। डिवाइस में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है और यह स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और आप इसे बेहद किफायती कीमत में खरीद सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
प्रीमियम फोन को S20 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 74,999 रुपये रखी गई थी लेकिन अब यह 29,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही Samsung ने इस पर कुछ डिस्काउंट भी रखे हैं।
Samsung Galaxy S22 FE को सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है लेकिन आप इसे और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। इसके लिए आपको HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करनी होगी जिससे आप 3000 रुपये की छूट पा सकेंगे।
इसके अलावा Paytm ऑफर भी शामी है। Samsung Galaxy S20 FE को पेटीएम वॉलेट या पोस्टपेड से खरीदने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा।
Samsung Galaxy S20 FE स्पेक्स
Samsung Galaxy S20 FE स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस है और इसे 6GB व 8GB रैम का साथ दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 10 पर चलता है लेकिन इसे एंड्रॉइड 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S20 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।