जियोनी ईलाइफ S6 स्मार्टफ़ोन 16 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

यह वही स्मार्टफ़ोन है जिसको अभी कुछ समय पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर मॉडल GN9010 के नाम से लिस्ट किया गया था.

जियोनी ईलाइफ S6 स्मार्टफ़ोन 16 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

मोबाइल निर्माता कंपनी जियोनी 16 नवंबर को अपना नया स्मार्टफ़ोन ईलाइफ S6 पेश कर सकती है. दरअसल कंपनी ने जियोनी ईलाइफ S6 से सम्बंधित कुछ नई जानकारियां दी हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने जो तस्वीर आज जरी की है उसमें जियोनी ईलाइफ S6 स्मार्टफ़ोन दिखाई दे रहा है. तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आईफोन की तरह गोल्ड वेरिएंट में है.

इसके साथ ही माना जा रहा है कि यह वही स्मार्टफ़ोन है जिसको अभी कुछ समय पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर मॉडल GN9010 के नाम से लिस्ट किया गया था.

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस स्मार्टफ़ोन से जुडी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. हाल ही में सामने आए कुछ लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की डिस्प्ले हो सकती है जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल हो सकता है. इसके साथ ही इसमें 1.3GHz ओक्टाकोर प्रोसेसर और 2GB की रैम होने की भी उम्मीद है.

इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद हो सकती है. उम्मीद है की इस स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद हो सकता है.

इमेज सोर्स

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo