एप्पल वॉच गोल्ड, रोज गोल्ड, स्पेस ग्रे, सिल्वर एल्युमिनियम, स्पेस ब्लैक स्टेनलैस स्टील और 18 कैरेट रोज गोल्ड और येलो गोल्ड में उपलब्ध होगी. उपभोक्ता इसे एप्पल के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
मोबाइल डिवाइसेस निर्माता एप्पल की स्मार्ट वॉच आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गई है. भारत में एप्पल वॉच की शुरूआती कीमत Rs. 30,900 रखी गई है. इससे पहले एप्पल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकरी दी थी की वह अपनी इस वॉच को भारत में 6 नवंबर को लॉन्च करेगी.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
एप्पल वाच स्पोर्ट के 38mm वेरिएंट की कीमत Rs. 30,900 से शुरू होगी और 42mm वेरिएंट Rs. 34,900 में मिलेगा. दोनों ही कीमतें सारे टैक्स को मिलाकर हैं. आपको बता दें कि अमेरिका में 38mm और 42mm मॉडल की कीमत क्रमशः 349 डॉलर ( Rs. 22,700) और 399 डॉलर (Rs. 25,900) है.
इसके साथ ही आपको बता दें कि, सबसे महंगा एप्पल वाच एडिशन भारत में Rs. 14.2 लाख में मिलेगा. इस डिवाइस की अमेरिका में कीमत 17,000 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) है. वाच के बैंड के सारे रेंज भी भारत में पेश किए जाएंगे जिसकी कीमत 3,900 रुपये से शुरू होगी. एप्पल वाच (स्टेनलेस स्टील केस) की भारत में कीमत 48,900 और 95,900 रुपये के बीच होगी.
एप्पल वॉच गोल्ड, रोज गोल्ड, स्पेस ग्रे, सिल्वर एल्युमिनियम, स्पेस ब्लैक स्टेनलैस स्टील और 18 कैरेट रोज गोल्ड और येलो गोल्ड में उपलब्ध होगी. उपभोक्ता इसे एप्पल के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
भारत में उपलब्ध एप्पल वॉच में वॉचओएस 2 प्री-लोडेड होगा. वहीं वॉच एप स्टोर पर फिलहाल 1,300 एप्स उपलब्ध हैं. IOS ऑपरेटिंग पर आधारित इस एप्पल वॉच को किसी भी आईफोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है.
गौरतलब हो कि, एप्पल वॉच को सबसे पहले अप्रैल महीने में अमेरिका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था. इसके बाद से इसे धीरे-धीरे अन्य देशों में पेश किया जा रहा है.