Aarogya Setu ऐप ने 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स का आँकड़ा पार किया

HIGHLIGHTS

10 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स का आंकड़ा पार

कोरोना से जुड़ी जानकारी के लिए है ऐप

Aarogya Setu ऐप ने 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स का आँकड़ा पार किया

केंद्र सरकार ने Corona से जंग के लिए अप्रैल में Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया था और लोगों से इसे डाउनलोड करने के लिए आग्रह किया था। यह दुनिया का पहला ऐप है जिसे लॉन्च करने के बाद सबसे पहले 5 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया। अब ऐप ने 100 मिलियन क्लब में भी एंट्री ले ली है।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aarogya Setu ऐप को ​नीति आयोग के सीईओ के अमिताभ कांत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि ऐफ ने 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप लॉन्च होने के तीन दिनों में 50 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया था।

Aarogya Setu ऐप Apple के ऐप स्टोर और Google के प्ले स्टोर के टॉप 10 ऐप्स में भी अपनी जगह बना चुका है। इससे पहले यह ऐप केवल android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे लैंडलाइन और फीचर फोन यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है।

इसके लिए Aarogya Setu Interactive Voice Response System (IVRS) सर्विस को पेश किया गया है जो कि टोल-फ्री सर्विस है। इस सर्विस में फीचर फोन और लैंडलाइन यूज़र्स के लिए '1921' टोल फ्री नंबर रखा गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर यूज़र के पास दोबारा कॉल आएगा और कॉल पर उसके स्वास्थ्य से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे। जल्द ही ऐप जियोफोन के लिए भी उपलब्ध होने वाला है और कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile