Samsung का यूजर्स को तोहफा.. पुराने फोन्स पर मिलेगी वारंटी, धमाकेदार है ये ऑफर

HIGHLIGHTS

Samsung अपने Refurbished Phones पर वारंटी देने वाला है।

सैमसंग की ओर से इसे यूजर्स के लिए एक बड़े तोहफे के तौर पर देखा जा सकता है।

यहाँ आप जान सकते हैं कि कौन सा महंगा सैमसंग फोन आपको किस प्राइस में मिलेगा।

Samsung का यूजर्स को तोहफा.. पुराने फोन्स पर मिलेगी वारंटी, धमाकेदार है ये ऑफर

आजकल के जमाने में Second-hand या refurbished phone इसलिए नहीं खरीदते क्योंकि इनपर कोई वारंटी नहीं मिलती है। इसका मतलब है कि अगर खरीदने के बाद कुछ गड़बड़ हुई तो पैसे गए पानी में। ऐसा भी कह सकते हैं कि इन फोन्स की आफ्टर सेल सर्विस के लिए किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। हालांकि, अब सैमसंग की ओर से इस समस्या का हाल निकाला गया है, असल में, Samsung ने अब इस problem का एकदम सीधा समाधान दे दिया है। कंपनी ने India में अपना Certified Re-Owned Program launch किया है जिसमें पुराने refurbished Galaxy smartphones को officially बेचा जाएगा और साथ में पूरे 1 साल की आधिकारिक वारंटी भी दी जाने वाली है, इसका मतलब है कि आपको नए फोन के जैसे ही सैमसंग के इस्तेमाल किए जा चुके फोन्स को खरीदते हुए 1 साल की ही वारंटी मिलने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है सैमसंग का ये अनोखा प्रोग्राम और इसमें क्या मिलने वाला है?

Samsung के authorized facility में इन phones की detailed inspection cleaning testing और software validation होती है। जिस भी पार्ट को ठीक करने की जरूरत होती है, उसे नए पार्ट से बदल दिया जाता है। हर unit पूरी तरह reset होता है पुराने user का data delete भी किया जाता है। इसके अलावा इस फोन में सभी जरूरी latest available software भी install किए जाते हैं। इसके अलावा इस प्रोग्राम के तहत ही फोन नए बॉक्स में भी पैक होकर आपको मिलने वाला है। इसमें आपको SIM ejector tool, USB cable और Quick Smart Guide भी दी जाने वाली है। यानि बाहर से देखने में और use करने में यह बिल्कुल नए phone जैसा ही होने वाला है।

कैटेगरीजानकारी
प्रोग्राम नामSamsung Certified Re-Owned Program
वारंटी1 साल की आधिकारिक वारंटी
फोन कंडीशनRefurbished / Certified Used
टेस्टिंगडिटेल्ड इंस्पेक्शन और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन
रिपेयरजरूरत पड़ने पर नए पार्ट्स लगाए जाएंगे
डेटा सिक्योरिटीपुराना डेटा पूरी तरह डिलीट
सॉफ्टवेयरलेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल
बॉक्स कंटेंटUSB Cable, SIM Tool, Quick Guide
फायदाकम कीमत में प्रीमियम Samsung फोन

किन महंगे सैमसंग फोन्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है?

अभी के लिए इस प्रोग्राम के तहत सैमसंग के महंगे वाले 4 मॉडल आते हैं। आइए इनके बारे में आपको जानकारी दिए देते हैं।

मॉडलवेरिएंटकीमत
Samsung Galaxy A36 5G128GB23,249 रुपये
Samsung Galaxy A36 5G256GB24,499 रुपये
Samsung Galaxy A56 5G8GB RAM31,499 रुपये
Samsung Galaxy A56 5G12GB RAM32,749 रुपये
Samsung Galaxy S25256GB58,749 रुपये
Samsung Galaxy S25 Ultra256GB97,499 रुपये
  • Samsung Galaxy A36 5G 128GB को आप 23,249 रुपये के प्राइस में सैमसंग के इस प्रोग्राम के तहत नए फोन के तौर पर ही खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A36 5G 256GB मॉडल भी इस प्रोग्राम का हिस्सा है, इसे 24,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A56 5G 8GB RAM मॉडल को भी खरीदा जा सकता है, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे 31,499 रुपये के प्राइस में घर लाया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A56 5G 12GB RAM मॉडल की कीमत 32,749 रुपये है, इस फोन को भी आप खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S25 256GB को कंपनी की ओर से 58,749 रुपये में आपको दे दिया जाने वाला है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 256GB मॉडल को खरीदने के लिए आपको केवल और केवल 97,499 रुपये ही अदा करने होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में सैमसंग के और भी फोन्स को इस लिस्ट में शामिल कर दिया जाने वाला है, जिसके बाद आप samsung Galaxy devices को इस प्रोग्राम के तहत बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं, जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि यह फोन एक नए फोन की खूबियों के साथ ही मिलने वाला है।

किन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं सैमसंग के ये वाले फोन्स?

आपको जानकारी के लिए बताते चलते हैं कि जो लोग Samsung का flagship phone लेना चाहते हैं लेकिन नए फोन की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आप इसे खरीद नहीं पाते हैं, ऐसे यूजर्स कम प्राइस में कुछ दिन इस्तेमाल हुए उसी डिवाइस को खरीद सकते हैं, यह आपको आपके बजट में मिल जाने वाला है, इसके अलावा इसपर कंपनी एक साल की वारंटी भी आपको दे रही है। यह प्रोग्राम इतना बेहतरीन है कि इसके तहत आप Galaxy S25 Ultra को जो 1,19,999 रुपये से ज्यादा के खर्च पर आपको मिलेगा, Certified Re-Owned के तौर पर यह आपको 97,499 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। ऐसे में आपको नए फोन पर यह डील शायद ही कभी मिले, इस प्रोग्राम का लाभ लेकर आप सैमसंग के महंगे फोन्स को खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: आ गया ‘AC का बाप’, बिना बिजली के शिमला वाली कूलिंग, गर्मियों के लिए वरदान है ये तकनीकी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile