सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मदर्स डे के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए सीमित समय वाला खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने दो सालभर चलने वाले प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में कटौती की है। यह छूट 1499 रुपये और 2399 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज प्लान्स पर दी जा रही है, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक, इन दोनों प्लान्स पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ ग्राहकों को करीब 120 रुपये तक की बचत हो सकती है।
Survey17 मई तक ऑफर
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह विशेष छूट केवल 10 मई से 17 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यह जानना भी ज़रूरी है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ BSNL की आधिकारिक वेबसाइट और सेल्फकेयर ऐप से रिचार्ज कराने पर ही मिलेगा। अगर यूजर किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से रिचार्ज कराते हैं, तो डिस्काउंट लागू नहीं होगा।
A mother’s love is always unlimited.
— BSNL India (@BSNLCorporate) May 10, 2026
This Mother’s Day, make every call, video chat, and moment even more special with BSNL.
Recharge with ₹1499 & ₹2399 plans and enjoy 5% savings* while staying connected to the ones who matter most.
Because some bonds deserve more than… pic.twitter.com/oRkxLRAHSH
1499 प्लान की डिटेल्स
1499 रुपये वाला BSNL प्लान उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है। साथ ही हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। डेटा की बात करें तो इसमें कुल 24GB इंटरनेट डेटा दिया जाता है और इसकी कोई डेली लिमिट तय नहीं है। प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है।
2399 प्लान की डिटेल्स
वहीं, 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। इस हिसाब से पूरे साल में कुल 730GB डेटा का फायदा मिलता है।
अगर आप 17 मई या उससे पहले इन प्लान्स के साथ रिचार्ज करते हैं तो आपकी 100 से ज्यादा तक की बचत हो सकती है, जो एक अच्छी खासी डील है. इसलिए आपको यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए क्योंकि बस एक रिचार्ज करके आप अगले साल तक के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं वो भी बेहद कम कीमत पर.
यह भी पढ़ें: गर्मी से कड़ी टक्कर लेते हैं ये टॉप 5 रेफ्रिजरेटर.. कीमत 17000 रुपये के अंदर
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile