गर्मी का नामों निशान हो जाए दूर..घर ले आओ ये 17 हजार की कीमत वाले 5 फ्रिज, गजब के हैं फीचर

HIGHLIGHTS

गर्मी में अगर नया फ्रिज लेना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।

यहाँ आपको 20000 रुपये से भी कम प्राइस के 5 बेहतरीन फ्रिज देखने को मिलेंगे।

हमने इंडिया के सबसे दमदार फ्रिज की लिस्ट यहाँ आपके लिए दी है।

गर्मी का नामों निशान हो जाए दूर..घर ले आओ ये 17 हजार की कीमत वाले 5 फ्रिज, गजब के हैं फीचर

जब जब गर्मी बढ़ने लगती है इंसानों के साथ साथ खाने के भी बेकार और खराब होने के चांस बढ़ने लगते हैं। इसी कारण इस समय एक अच्छा फ्रिज घर में होना कोई लग्शरी का शाइन नहीं है, यह इस समय एक जरूरत बन चुका है। अगर आप अपने खाने की चीजों को लंबे समय के लिए ठीक रखना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा फ्रिज चाहिए ही होता है। अब ऐसे में अगर आप एक अच्छे फ्रिज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ज्यादा बड़े पैमाने पर अपनी जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है। आप इस समय बाजार में कुछ सबसे दमदार ब्रांडस को केवल और केवल 20000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि आप केवल और केवल 17000 रुपये के आसपास इस समय कुछ अच्छे फ्रिज खरीद सकते हैं। यह सभी कूलिंग में बढ़िया हैं, इनकी स्टॉरिज क्षमता भी अच्छी खासी है, इसके अलावा इनके साथ आपका बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं बढ़ता है। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए उन टॉप 5 फ्रिज आदि के बारे में जानते हैं, जिन्हें आपको इस समय गर्मी के मौसम में खरीदना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Haier 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

यह फ्रिज आपको लगभग लगभग 15290 रुपये के आसपास के प्राइस में आपको मिल जाने वाला है। यह आपको 190 लीटर क्षमता में मिलता है। इसका साइज़ अगर देखा जाए तो एक नॉर्मल फैमिली के लिए इसे दमदार माना जा सकता है। इसमें एक फास्ट आइस मेकिंग चैम्बर भी मिलता है, जो लगभग लगभग 1 घंटे के आसपास के समय में ही बर्फ जमा देता है।

Samsung 4 Star Digital Inverter Refrigerator

अगर आपने अभी तक सैमसंग के फोन्स और टीवी का इस्तेमाल किया है तो आपको सैमसंग के इस फ्रिज को भी एक बार ट्राई करके देखना चाहिए। यह आपको 16,990 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाने वाला है। इसके अलावा आप इसे 183 लीटर मॉडल में खरीद सकते हैं। इसमें डिजिटल इंवर्टर टेक भी मिलता है। इसके अलावा इसमें वन-टच डीफ्रॉस्ट टेक मिलता है। इस फ्रिज को भी एक दमदार ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।

Godrej 5 Star Single Door Refrigerator

अगर आप Godrej के साथ जाना चाहते हैं तो आप 16490 रुपये के प्राइस में आने वाले इस गोदरेज के फ्रिज को भी खरीद सकते हैं। इसकी एक अच्छी खास बात यह है कि यह 5 साल की कॉम्परीहेनसीव वारंटी के साथ आता है। यह वारंटी केवल और केवल इसके कंप्रेसर पर ही नहीं मिलती है, बल्कि यह आपको पूरे फ्रिज पर मिलती है। इसका मतलब है कि अगर आपने इसे खरीद भी लिया और इसमें कोई दिक्कत होती है तो इसमें आपको कोई सरदर्द लेने की जरूरत नहीं है।

IFB 5 Star Direct Cool Refrigerator

इसी प्राइस में आपको IFB का 197 लीटर का फ्रिज मिल जाने वाला है। इसमें आपको इंवर्टर कंप्रेसर के साथ साथ ह्यूमिडिटी कन्ट्रोलर मिलता है। इस फ्रिज को भी आप कम प्राइस में एक दमदार ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं।

Whirlpool 3 Star Direct Cool Refrigerator

अगर आप बेहद ही सस्ते में एक फ्रिज को खरीदना चाहते हैं तो आप Whirlpool के 184 लीटर के इस फ्रिज को खरीद सकते हैं। यह आपको मात्र 13,990 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। इससे आपको डीसेंट कूलिंग के अलावा स्टॉरिज भी मिलती है। इसमें आपको कई इलाकों में फ्री इंस्टॉलेशन का ऑप्शन भी मिलता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: टॉप 5 Air Cooler: गर्मी छूमंतर और बिजली बिल आधा? देखें मुख्य फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile