गर्मी को ‘जड़ से खत्म’ कर देगा ये 5 रुपये वाला आइटम.. कूलर को बना देगा पोर्टेबल Mini AC
क्या आप इन गर्मियों को सस्ते जुगाड़ से खत्म करना चाहते हैं।
यहाँ हम आपको एक 5 रुपये से भी सस्ते जुगाड़ के बारे में जानकारी देंगे।
इस जुगाड़ की मदद से आप अपने कूलर को सस्ते में एक Portable Mini Cooler बना सकते हैं।
Old School Cooler will Become a Portable Mini AC: कई बार हम सोचते हैं कि पुरानी कोई भी चीज एक बार खराब हो जाए तो उससे पहले जैसा काम नहीं लिया जा सकता है। कई जगहों पर यह बात सटीक बैठती है, लेकिन कई जगह पर इसे सही नहीं माना जा सकता है। मैंने यहाँ आपके पुराने कूलर की बात कर रहा हूँ, अगर आप सोच रहे हैं कि इसे भंगार/कबाड़ में भेज देना चाहिए तो कुछ समय के लिए रुकिए क्योंकि हम कुछ ट्रिक्स से आपके पुराने कूलर को एक नया पोर्टेबल एसी बना सकते हैं। हालांकि, आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा और आपको एक खास ट्रिक का भी इस्तेमाल करना होगा, जिसमें आपके 5 रुपये से भी कम खर्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा जिसके बाद आपका पुराना कूलर एक नए Portable Mini AC के तौर पर इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
Surveyकूलर की कंडीशन चेक करें
आपको सबसे पहले अपने कूलर की कंडीशन को जाँचना होगा। अगर इसमें कहीं कुछ लीकेज है तो आपको उसे सही करना है, मोटर की मरम्मत करवानी है और इसके बाद आपके इस कूलर को आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इसकी कंडीशन अभी चलने वाली है तो आपको इसे कबाड़ वाले को बेचने की कोई जरूरत नहीं है। आपको इसे इस्तेमाल में लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप पुराना कूलर समझकर इसे भेज देते हैं तो आपको बड़ा नुकसान होने वाला है, पहले एक बार ट्राई कर लें अगर इसके बाद भी परिणाम नहीं आता तो आपको इसे चेंज कर लेना चाहिए। लेकिन इसके पहले आपको यह चेक जरूर करना चाहिए कि इसकी कंडीशन कैसी है।
यह भी पढ़ें: पुराना कूलर बन जाएगा AC का बाप..रापचिक हैं ये 3 जुगाड़
कूलर की घास को जरूर चेंज कर लें

दूसरी सबसे खास बात यह है कि आपको अपने कूलर की घास को पूरी तरह से चेंज कर देना है। अगर आप नए जमाने के पैड्स यानि हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको ज्यादा फायदा पहुँचाने वाले हैं। असल में, यह पानी को ज्यादा समय तक रोककर रखते हैं तो जिसे जब हवा इनसे गुजरकर आप तक पहुँचती है तो वह कूल एयर होती है। ऐसे में आपको गर्मी से राहत मिलती है। अगर आप अभी भी वही पुरानी घास इस्तेमाल कर रहे हैं तो भूल जाइए कि आपका कूलर आपको ठंडक देने वाला है।
कूलर को सही जगह पर ही रखें
आपको अपने कूलर को खासकर अगर आप इसे दोपहर के समय चला रहे हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि छाया में ही रखा जाए, अगर आपके पास ऐसा कोई स्थान नहीं है तो यह सुनिश्चित करें कि कूलर पर डायरेक्ट पड़ने वाली धूप के लिए किसी शेड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका कूलर ठंडा रहेगा, और जब यह ठंडा रहेगा तो आपको भी ठंडी हवा देता रहने वाला है। आइए अब सबसे जरूरी और सबसे कारगर उपाय के बारे में जानते हैं, इस उपाय के लिए आपके 5 रुपये से भी कम खर्च होते हैं। मैं तो यह कहूँगा कि कुछ खर्च होता ही नहीं है, इस फ्री के जुगाड़ से आप अपने Air Cooler को एक Portable Mini AC के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Cooler के टैंक में पानी के साथ बर्फ डालें
अब जब आप देख रहे हैं कि गर्मी अपने चरम पर आ रही है, ऐसे में अगर आप अपना बचाव करना चाहते हैं तो आपको कूलर की पानी की टंकी में भरे पानी को ठंडा रखना होगा। यह कैसे ठंडा रहने वाला है? आप इसमें बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने ही फ्रिज में जमी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं या बाजार से 10 रुपये की बर्फ खरीदकर लाकर भी टैंक में डाल सकते हैं। अगर आप घर की बर्फ का ही इस्तेमाल करते हैं तो यह लंबे समय तक चलने वाली है। क्योंकि यह पक्की बर्फ है, बाजार वाली बर्फ कच्ची होती है। इन छोटी छोटी बातों का आपको ध्यान रखना होगा।
बर्फ के साथ इस्तेमाल करें 5 रुपये से भी सस्ता ये जुगाड़
अब जब आपने पानी के टैंक में पानी के साथ साथ बर्फ भी डाल दिया, तो जाहिर तौर पर पानी अब ठंडा हो गया है। हालांकि, अब इस पानी को लंबे समय के लिए ठंडा रखने के लिए आपको टैंक में 2-4 चम्मच नमक के भी दल देने चाहिए, ऐसा करने से पानी का फ्रीजिंग पॉइंट कम हो जाता है, ऐसे में पानी ज्यादा लंबे समय तक ठंडा ही रहता है। अब आप सोच सकते हैं कि इस पूरे समाधान में आपके कितने पैसे खर्च होने वाले हैं। मानकर चलिए कि आप नमक कुछ ज्यादा भी डाल देते हैं टन भी आपके 5 रुपये से ज्यादा खर्च होने वाले नहीं है।

अगर आप इन ट्रिक को अपनाते हैं तो आप अपने पुराने कूलर को वाकई एक Portable Mini AC के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ट्रिक में आपका पैसा तो खर्च नहीं होता है, बल्कि आपको ठंडक शिमला वाली मिल जाने वाली है। अगर आपके पास भी एक पुराना कूलर है तो आपको भी इन ट्रिक को पहले अपनाना चाहिए, इसके बाद अगर आपको लगता है कि यह सही प्रकार से काम नहीं कर रहा है तो आपको इसे भंगार वाले को भेज देना चाहिए, लेकिन पहले आपको उन जुगाड़ को अपनाना जरूर चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Cooling ही नहीं कर रहा घर में लटका AC.. मिनटों में चेक करें कहीं ये दिक्कत तो नहीं
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile