Swamp Cooler बनाम Portable AC: आपके लिए बेस्ट और किफायती ऑप्शन कौन सा…

HIGHLIGHTS

क्या आप जानते हैं Swamp Cooler क्या है?

यहाँ हम आपको Swamp Cooler की सम्पूर्ण डिटेल्स के अलावा यह भी बताएंगे, Portable AC से यह कितना अलग है।

यहाँ Swamp Cooler और Portable AC के बीच के अंतर को देखा जा सकता है।

Swamp Cooler बनाम Portable AC: आपके लिए बेस्ट और किफायती ऑप्शन कौन सा…

Swamp Cooler बनाम Portable AC: गर्मी शुरू हो चुकी है। इस समय में कुछ लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि नए नए ऑप्शन अपने घर को ठंडा करने के लिए तलाशने लगते हैं। इस समय में कोई AC को खरीदने के लिए निकलता तो कोई कूलर की खरीदारी करने के लिए बाजार को तलाशता है। हालांकि, इस समय बाजार में एक चीज की ज्यादा चर्चा हो रही है जो है, Portable Swamp Cooler इसे आप Evaporative Cooler के तौर पर भी देख सकते हैं। अब इस कूलर का नाम सुनते ही सभी के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये बला क्या है। पोर्टेबल एसी तो लगभग लगभग सभी ने सुना है लेकिन ये नए टाइप का कूलर क्या होता है। कितने में आता है? इसकी कूलिंग कैसी है? इसे पोर्टेबल एसी से बेहतर कहा जा सकता है आदि आदि। ऐसे बहुत से सवाल हमारे मन में आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब यहाँ देने वाले हैं। आइए जानते है कि इन दोनों ही टाइप के कूलिंग सिस्टम में आपके लिए कौन सा बेस्ट होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Portable Swamp Cooler और Portable AC में सबसे बड़ा फर्क क्या है?

इन दोनों नहीं कूलिंग सिस्टम को देखा जाए तो सामने आता है कि दोनों के बीच जो सबसे बड़ा फ़र्क है वह दोनों के कूलिंग करने की क्षमता और तरीके में है। इसका मतलब है कि कूलिंग दोनों नहीं करते हैं लेकिन दोनों का तरीका एकदम अलग अलग है। अगर Swamp Cooler की बात करें तो यह पानी के भाप बनने की प्रक्रिया से हवा को ठंडा करता है जबकि Portable AC एक रेफ्रिजरेंट के साथ हवा को ठंडा करता है। इसके अलावा यह कमरे की नमी भी खींच लेता है। दोनों के बारे में जानकार मुझे जो समझ में आया है, वह यही है कि Swamp Cooler प्राकृतिक तरीके से काम करता है इसके अलावा Portable AC इसी काम को करने के लिए मशीनी तरीके का इस्तेमाल करता है।

दोनों कैसे काम करते हैं?

आइए अब जानते है कि आखिर यह दोनों ही प्रोडक्ट काम कैसे करते हैं, दोनों का अपने अपने काम को करने का क्या तरीका है। आगे आपको इसकी जानकारी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर

Portable Swamp Cooler यानी Evaporative Cooler

अगर इस कूलर के काम करने के तरीके पर नजर डाली जाए तो साफ तौर पर ऐसा कहा जा सकता है कि यह बाहर से गर्म और सूखी हवा को खींचता है। इसके बाद यह हवा पानी से भीगे हुए पैड्स से गुजरकर जब आपतक पहुँचती है तो काफी ठंडी हो चुकी होती है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा Humidifier है जो आपको कूलिंग देने की क्षमता भी रखता है।

Portable AC

दूसरी ओर, अगर Portable AC की बात करें तो यह रेफ्रिजरेंट की मदद से कमरे की गर्मी सोखता है और उसे एक Exhaust Hose के ज़रिए कमरे से बाहर फेंकने का काम करता है। अब कमरे में हो हवा आने वाली है वह ठंडी होने वाली है। यह तरीका आपके घर के फ्रिज जैसा ही है, हालांकि, पोर्टेबल एसी इस काम को बड़े स्पेस के लिए करता है।

क्या हैं Swamp Cooler के फायदे?

  • बिजली का बिल बेहद कम आता है क्योंकि यह एक साधारण पंखे जितनी ही बिजली खाता है।
  • खरीदने की कीमत Portable AC से काफी कम होती है।
  • बेहद हल्का होता है इसलिए एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान है।

क्या हैं Swamp Cooler की कमियाँ?

  • सिर्फ सूखे मौसम और कम नमी वाले इलाकों में सही प्रकार से काम करता है।
  • नमी वाले इलाकों और मानसून में काम नहीं आता।
  • खिड़की खुली रखनी पड़ती है इसलिए बाहर की धूल अंदर आती रहती है।

क्या हैं Portable AC के फायदे?

  • किसी भी मौसम में काम करता है, और कहीं भी।
  • कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करने में सक्षम।
  • इसमें टेम्परेचर को सेट किया जा सकता है, जैसा आपको चाहिए।
  • यह हवा से नमी को हटाने का काम करता है, ऐसे में उमस में भी ठंडी होती है।

क्या हैं Portable AC की कमियाँ?

  • यह महंगा मिलता और इसे चलाने के बाद बिजली का बिल भी ज्यादा आता है।
  • Exhaust Hose के लिए खिड़की की ज़रूरत पड़ती है।
  • कूलर के मुकाबले ज्यादा वजन होता है।
कैटेगरीSwamp CoolerPortable AC
बिजली खर्चबहुत कम (पंखे जितना)ज्यादा
कीमतसस्तामहंगा
पोर्टेबिलिटीहल्का और आसानी से इधर उधर ले जा सकते हैंभारी
कूलिंग क्षमतासीमितबहुत तेज कूलिंग
मौसम पर निर्भरतासिर्फ सूखे और कम नमी वाले इलाकों में बेहतरहर मौसम में काम करता है
नमी पर असरनमी बढ़ाता हैनमी कम करता है
इंस्टॉलेशनआसान लेकिन खिड़की खुली रखनी पड़ती हैExhaust के लिए खिड़की जरूरी
धूल समस्याबाहर की धूल अंदर आ सकती हैऐसा नहीं होता
यूजर कंट्रोलबेसिक कंट्रोलटेम्परेचर सेट कर सकते हैं

आपके लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए कौन सा प्रोडक्ट बेस्ट होने वाला है तो यह फैसला पूरी तरह आपके इलाके और ज़रूरत पर निर्भर करता है। अगर आप उत्तर भारत के किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहाँ गर्मी तो खूब होती है लेकिन मानसून से पहले हवा सूखी रहती है तो Swamp Cooler एक किफायती और असरदार ऑप्शन हो सकता है। इससे बिजली का बिल भी कम रहता है और इसका बजट भी कम है। दूसरी ओर, अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहाँ नमी ज़्यादा रहती है या आप साल भर एक भरोसेमंद और बेहतरीन कूलिंग वाले डिवाइस को ढूंढ रहे हैं तो Portable AC आपके लिए बेस्ट हो सकता है। हालांकि, इसे खरीदने और इसपर होने वाले बिजली के खर्च को मानकर चलिए कि पैसा तो खर्च होने वाला है ही।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Cooler को कबाड़ नहीं बनने देगा ये जुगाड़..कम खर्च में हवा महल हो जाएगा पुराना कूलर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile