Cooler को कबाड़ नहीं बनने देगा ये जुगाड़..कम खर्च में हवा महल हो जाएगा पुराना कूलर

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने कूलर को लंबे समय के लिए सस्ते में सुरक्षित रखना चाहते हैं?

हम यहाँ आपको एक दमदार ट्रिक के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

इस ट्रिक का इस्तेमाल करके आप अपने कूलर को कबाड़ से एक धांसू डिवाइस बना सकते हैं।

Cooler को कबाड़ नहीं बनने देगा ये जुगाड़..कम खर्च में हवा महल हो जाएगा पुराना कूलर

यह अब जगत भर जानता है कि बहुत से लोग रात में कूलर को चलाकर ही सो जाते हैं, ऐसा ही कुछ AC के साथ भी होता है। हालांकि, जब अचानक नींद खुलती है तो पता चलता है कि टंकी में पानी खत्म हो चुका है और पानी का पंप घंटों से बिना पानी के बिना ही चल रहा है। इसी कारण से पंप खराब हो जाता है। आपको रात में तो कम ही बार इस समस्या के बारे में जानकारी मिलती है, लेकिन सुबह जब आप अपने कूलर को फिर से चलते हैं तो पाते हैं कि इसकी तो मोटर ने ही जवाब दे दिया है। ऐसा होने से आपका कूलर कबाड़ बन जाने की स्थिति में आ जाता है। हालांकि, अगर आप इस जुगाड़ को अपनाते हैं तो अपने पुराने कूलर को कबाड़ बनने से बचा सकते हैं। असल में, आप अपने कूलर के पानी वाले पंप को खराब होने से सुरक्षित रख सकते हैं। ऐसा करने में आपका 200 रुपये के आसपास का खर्च ही होने वाला है। आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक छोटा डिवाइस कर देगा काम?

अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको अपने कूलर में एक छोटू डिवाइस को लगाना होगा, जिसे आप पानी की मोटर के साथ फिट कर सकते हैं। इसे Dry Run Protector नाम दिया गया है। आपको Amazon India पर या किसी भी अन्य ई-कॉमर्स साइट पर यह आसानी से बेहद ही सस्ते में मिल जाने वाला है। इसे आप अपने आप ही कूलर में फिट कर सकते हैं, इसके लिए आपको अलग से एक टेक्नीशियन की जरूरत नहीं है।

कैसे काम करता है ये कूलर को कबाड़ बनने से बचाने वाला डिवाइस?

आइए जानते हैं कि आखिर यह Dry Run Protector क्या और कैसे काम करता है और कूलर की पानी की मोटर को कैसे खराब होने से बचाए रखता है।

  • इसमें एक सेन्सर लगा होता है जो लगातार कूलर की टंकी में पानी का लेवल मापता रहता है।
  • जैसे ही पानी एक तय लेवल से नीचे जाता है सेन्सर तुरंत कन्ट्रोलर को सिग्नल भेज देता है।
  • सिग्नल मिलते ही कन्ट्रोलर पंप तक जाने वाली बिजली सप्लाई को काट देता है।
  • इसके बाद पंप अपने आप ही पानी के लेवल को देखते हुए काम करना ही बंद कर देता है।
  • हालांकि, कूलर पंप बंद होने के बाद भी चलता ही राहत है।

इसका मतलब है कि आपको कूलर की ओर से मिलने वाली हवा बंद नहीं होती है, लेकिन आपके पंप की सुरक्षा शुरू हो जाती है। इस डिवाइस की खासियत यही है कि अगर आप ज हरी नींद में सोए हुए हैं तो यह आपके कूलर की चौकीदारी करता रहता है।

कितने में मिलेगा यह कूलर को कबाड़ बनने से बचाने वाला डिवाइस?

इस डिवाइस को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसकी खासियत आप जान चुके हैं और यह इस खासियत के साथ कितने में मिलता है, इसकी डिटेल्स देखकर आप चौंक जाने वाले हैं। असल में, यह ज्यादा महंगा डिवाइस नहीं है, इसे आप बेहद ही सस्ते में यानि 200 रुपये से 300 रुपये के बीच के प्राइस में खरीद सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजार में आसानी से मिल जाने वाला है। इसके अलावा इसे इंस्टॉल करने के लिए आपको किसी टेक्नीशियन की भी जरूरत नहीं है, आप इसे खुद ही लगा सकते हैं।

  • 300 रुपये के आसपास में मिल जाता है।
  • खुद ही इंस्टॉल भी किया जा सकता है।
  • पंप खराब होने पर 500 रुपये से 1000 रुपये के खर्च को बचा लेता है।

अंत में, आपको यह समझना जरूरी है कि आपके मात्र 300 रुपये के आसपास के खर्च से एक तो आपका पंप बदलवाने का खर्च बच रहा है, इसके अलावा आपको लंबे समय की कूलिंग भी मिल रही है। अगर एक बार पानी वाला पंप खराब हुआ तो कूलर को कबाड़ बनने से बचाने के लिए यह डिवाइस बेहद ही काम का होने के साथ साथ बेहद ही किफायती ऑप्शन भी माना जा सकता है। Dry Run Protector की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप खुद से कूलर में फिट कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: भंगार में ना बेचें पुराना कूलर..ये 2 रुपये का आइटम इसे बना देगा AC का बाप! ट्राई किया?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile