कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने पुराने कूलर को कबाड़े में बेचने की तैयारी कर रहे हैं?

Old Air Cooler को बेचने के स्थान पर आपको इसमें 2 रुपये वाला ये आइटम डालना चाहिए।

ऐसा करके आप अपने पुराने कूलर को नए AC जैसा बना सकते हैं।

कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर

जैसे जैसे गर्मी ज्यादा बढ़ने लगती है और हवा ज्यादा तपने वाली और ज्यादा गर्म होने लगती है, वैसे वैसे सभी अपने पुराने कूलर को कोसने लगते हैं। सभी को लगता है अगर पुराने कूलर को कबाड़े में बेच दिया जाए तो अच्छा काम हो जाने वाला है। यह सोचा जाता है कि ऐसा करने से गर्मी से राहत मिल जाने वाली है, लेकिन जरा सोचकर देखिए क्या ऐसा हो सकता है। गर्मी से बचाने वाले आइटम को अगर आप बेच देंगे तो कैसे गर्मी से बचने वाले हैं? असल में, बढ़ती गर्मी में आपके कूलर की कोई गलती नहीं है, यह गलती तो आपके कूलर के इस्तेमाल करने में है। Cooler में AC के जैसे कूलिंग गैस नहीं होती है, ऐसे में यह आपको शिमला वाली कूलिंग जैसे दे सकता है। हालांकि, आप अपने पुराने कूलर से ठंडी हवा जरूर ले सकते हैं। आज हम आपको इसके कुछ उपाये बताने वाले हैं। हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे आप अपने पुराने कूलर में मात्र 2 रुपये के छोटे से आइटम को डालकर कैसे इसे AC जैसे कूल हवा देने के लिए तैयार कर सकते हैं। आइए जानते है कि आपको क्या और कैसे करना है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कबाड़े में बेचने के स्थान पर कूलर में दो चीजों को ठीक कर लें

  • कूलर को सीधी धूप में न रखें।
  • हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करें।

इससे पहले कि हम असली जुगाड़ की बात करें आपको पहले ही दो काम कर लेने चाहिए। पहला यह कि अपने कूलर को कभी भी सीधी धूप में मत रखिए। अगर कूलर धूप में रखा है तो उसका पानी गर्म हो जाएगा और फिर आप कुछ भी कर लीजिए ठंडी हवा नहीं मिलेगी। अगर आपके घर में कोई भी जगह ऐसी नहीं है जहां लंबे समय के लिए छाया रहती है तो आपको अपने कूलर को शेड में रखना चाहिए। अगर शेड उपलब्ध नहीं है तो आपको कुछ ऐसा जुगाड़ करना चाहिए कि आपका कूलर छाया में रहे। इसके बाद आपको दूसरा काम यह करना चाहिए कि कूलर की पुरानी घास को हटा देना चाहिए और इसमें नई तकनीकी से लैस हनीकॉम्ब पैड्स को लगा देना चाहिए। इसमें आपका कुछ पैसा जरूर खर्च होने वाला है, लेकिन आप अपने पुराने कूलर को बेचने से बच जाने वाले हैं और इसे भविष्य के लिए तैयार भी करने वाले हैं। इसके अलावा आपको पुराने कूलर को चलाने से पहले कुछ अन्य जांच भी कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 50 प्रतिशत तक की छूट में मिल रहे 1.5 Ton Smart ACs, लिस्ट में 2026 के लेटेस्ट मॉडल्स

  • फैन मोटर की जांच कर लेनी चाहिए
  • वायरिंग आदि को सही कर लेना चाहिए।
  • पानी उठाने वाली मोटर की भी जांच करवा लेनी चाहिए।
  • अगर रीमोट से चलने वाला कूलर है तो आपको इस रीमोट की भी जांच कर लेनी चाहिए।

असली जुगाड़ की शुरुआत अब होती है!

अगर आप इस जुगाड़ को अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले दो चीजों को अपने पास होना सुनिश्चित कर लेना चाहिए। आपको इसके लिए:

  • घर के फ्रिज में जमी बर्फ चाहिए।
  • घर के किचन से आपको कुछ चम्मच नमक चाहिए।

इन दोनों ही चीजों के लिए आपको अलग से लैस खर्च करने की जरूरत नहीं है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह फ्री का जुगाड़ आपके पुराने Cooler को दमदार हवा देने वाला बना सकता है। आपक करना यह है कि जब आप अपने कूलर के टैंक में पानी डाल रहे हैं तो सबसे पहले लीकेज आदि की जांच कर लें। अगर लीकेज है तो इसे ठीक करने के लिए आप ऐसी चीजों की मदद ले सकते हैं जो सस्ते में आपका यह काम कर दें। टैंक में पानी भरने के बाद आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपको घर में जमी बर्फ को इस पानी में डाल देना है, आप पानी के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से पानी ठंडा होगा तो motor उसी ठंडे पानी को honeycomb pads से गुजारेगी और सामने से जो हवा आएगी वो एकदम ठंडी होगी। यह तरकीब कुछ घंटों तक बढ़िया काम करती है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि पानी लंबे समय तक ठंडा रहे तो फिर अगला जुगाड़ आपके काम आने वाला है।

2 रुपये से भी सस्ता जुगाड़ पुराने कूलर को बना देगा AC का बाप

अब अगर आप चाहते हैं कि यह पानी लंबे समय के ठंडा ही रहे और आपको निरंतर ठंडी हवा दिन और रात में देता रहे तो आपको बर्फ की पिघलने की रफ्तार को कम कर देना है। इसके लिए आपको इस बर्फ वाले पानी में 3-4 चम्मच नमक के डाल देने हैं। नमक की मदद से पानी का freezing point कम हो जाता है यानि पानी बहुत देर तक ठंडा रह सकता है। अगर इस नमक के खर्च को देखें तो अगर चम्मच का हिसाब लगाएं तो आपके 2-3 रुपये से ज्यादा एक दिन के लिए मात्र खर्च होने हैं। इससे ज्यादा खर्च इसमें आने वाला नहीं है। हालांकि, इसके बदले में आपका पुराना कूलर आपको घंटों तक AC जैसी ठंडी हवा देता रहेगा।

कबाड़े में कूलर बेचने के बजाए इस्तेमाल करें ये जुगाड़

बर्फ डालिए नमक मिलाइए कूलर को छाँव में रखिए और घास बदलनी नहीं भूलना। ऐसा करके आप अपने पुराने कूलर को एक दमदार कूल एयर देने वाला नया AC जैसा डिवाइस बना सकते हैं। ऐसा करने से आप जिस पुराने कूलर को कबाड़ी वाले को बेचने वाले थे,उसे सही काम पर लगा देने वाले हैं। ऐसा करके आपका पुराना कूलर एकदम शिमला वाली कूलिंग देने वाला दमदार AC में बदल जाने वाला है। आपको यह ट्रिक जरूर अपनाकर देखनी चाहिए, लेकिन आपको यह ध्यान रखना है कि किसी भी चीज को यानि बर्फ को और नमक को आपको लिमिट में ही इस्तेमाल करना है, इससे अगर लोहे का कूलर है तो मोटर आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि, अगर आप प्लास्टिक का कूलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो समस्या यही रहने वाली है लेकिन बॉडी पर कोई असर नहीं होने वाला है। गर्मी हवा को बदल दें ठंडी हवा में, बस ये जुगाड़ ट्राई करके देखें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कूलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा एयर कूलर रहेगा बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo