Normal हो या Desert सभी कूलर की छुट्टी कर देगा ये बाल्टी वाला पंखा! कीमत और फीचर उड़ा देंगे होश

HIGHLIGHTS

अगर आप कूलर-AC को खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इस प्रोडक्ट को भी देख लें।

यहाँ आपको एक बाल्टी वाले पंखे की जानकारी मिलने वाली है, जो कूलर-AC को फेल करने की ताकत रखता है।

इस बाल्टी वाले पंखे को ऑनलाइन बाजार में सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Normal हो या Desert सभी कूलर की छुट्टी कर देगा ये बाल्टी वाला पंखा! कीमत और फीचर उड़ा देंगे होश

गर्मी के शुरू होने के साथ ही इससे बचने के लिए बहुत से जुगाड़ अलग अलग लोगों की ओर से किए जाते हैं। कोई कूलर खरीदने के लिए निकल पड़ता है, किसी को AC की कूलिंग ज्यादा भाती है। हालांकि, कोई अपने पुराने कूलर के साथ ही अलग अलग जुगाड़ लगाकर इसे AC जैसे ठंडी वाले देने वाले डिवाइस में बदल देते हैं। इसके अलावा भी बाजार में ऐसे बहुत से ऑप्शन और जुगाड़ हैं जो गर्मी को कम करने के लिए काफी हो सकते हैं। हालांकि, आज हम आपको जिस जुगाड़ के बारे में बताने वाले हैं, उसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। आज हम आपको ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध कुछ बाल्टी वाले पंखों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके घर में कूलर का काम कर सकते हैं। असल में, इस बाल्टी में पानी भरकर आप इस पंखे को एक कूलर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे जगह भी कम घिरती है साथ ही आप इसे छोटे से छोटे स्थान पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए अलग से किसी भी सेटअप को करने की भी जरूरत नहीं होती है। हमने Amazon India पर तीन दमदार बाल्टी वाले पंखे खोज लिए हैं जो इन गर्मियों में आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HAVAI Blu 16-inch Mist Pedestal Fan

इस फैन की खासियत यह है कि इसे आप रीमोट से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 40% के डिस्काउंट के बाद Amazon India पर 9,015 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसपर भी आपको कैशबैक के अलावा बैंक ऑफर और EMI के साथ इसे खरीदने के दमदार ऑप्शन मिल रहे हैं। ऐसा करके आप अपने घर पर कूलर के एक दमदार ऑल्टरनेटिव को लेकर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dual Inverter AC और Normal AC एक दूसरे से क्यों अलग.. 3 पॉइंट्स में समझें किसे खरीदने होगा बेस्ट और क्यों

skyblue 26-inch MIST FAN Cooler Water Mist Fan

अगर इसके प्राइस को देखते हैं तो यह वेबसाईट पर 15,499 रुपये के प्राइस में लिस्ट हैं, यह प्राइस इसपर 48% के डिस्काउंट के बाद मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर, कैशबैक और EMI के साथ आप इस बाल्टी वाले पंखे को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।

HAVAI 26-inch Commercial Mist Fan

अगर अगर आप इस पंखे को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 28% के डिस्काउंट के साथ लगभग लगभग 18,040 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसपर बैंक ऑफर, कैशबैक और अन्य डिस्काउंट के बाद इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। हालांकि, EMI के साथ आप इस बाल्टी वाले पंखे को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।

पंखे, कूलर और AC के बारे में तो आपने सभी जगह पर देखा और इनके बारे में जाना भी होगा, लेकिन अगर आप इस बाल्टी वाले पंखे या इसमें से किसी भी पंखे को खरीदते हैं तो यह हूबहू कूलर वाला काम करने वाला है। कुछ मामलों में आप इससे AC वाली कूलिंग भी ले सकते हैं। असल में, आप कूलर के साथ अपनाई जाने वाली सभी ट्रिक इस बाल्टी वाले पंखे के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। आप नमक और बर्फ वाली ट्रिक को इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप फिटकरी को इस बाल्टी में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इनका टैंक कुछ होता है तो आपको इनमें बार बार पानी डालने की जरूरत होने वाली है। इसके बाद जब आप इन्हें चलाते हैं तो यह आपको हवा के साथ पानी की बौछारें भी देने वाले हैं, जो आपको गर्मी में ठंडी का एक अलग ही एहसास देगा। आपको अगर गर्मी में कूलिंग के लिए कुछ नया ट्राई करना है तो आपको इन बाल्टी वाले पंखों को जल्द से जल्द ट्राई करना चाहिए। अगर आपको कुछ सस्ते ऑप्शन भी मिलते हैं तो आप उनके बारे में भी सोच सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला वाली कूलिंग देते देते AC में जम जाती है बर्फ..क्या है कारण और समाधान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile