ChatGPT अब हिंदी में करेगा और भी नैचुरल बातचीत! OpenAI ने पेश कीं 2 नई वॉयस, जानें खासियत

HIGHLIGHTS

ChatGPT में 'नीर' और 'लहर' नाम की दो नई हिंदी वॉयस इंडिया के बाजार में उपलब्ध हो गई हैं।

GPT Live 1.1 में आई ये वॉयसेज को ज्यादा नैचुरल बातचीत करने में मदद करती हैं।

OpenAI की नई शॉर्ट फिल्म 'The Notice' में ChatGPT की इस नई क्षमता को दिखाया गया है।

ChatGPT अब हिंदी में करेगा और भी नैचुरल बातचीत! OpenAI ने पेश कीं 2 नई वॉयस, जानें खासियत

ChatGPT इस्तेमाल करने वाले इंडियन यूजर्स के लिए OpenAI ने एक नया अपडेट रिलीज कर दिया है। कंपनी ने ChatGPT में नीर (Neer) और लहर (Leher) नाम की दो नई हिंदी वॉयस ऐड कर दी हैं, जिनका मकसद AI के साथ बातचीत को ज्यादा नैचुरल और आसान बनाना है। ये वॉयसेज GPT Live 1.1 अपडेट के तहत आती हैं, और इन्हें अब इंडिया में उपलब्ध करा दिया गया है। खास बात यह है कि OpenAI ने इन्हें दिखाने के लिए एक नई शॉर्ट फिल्म भी रिलीज की है, जिसमें ChatGPT एक परिवार की मुश्किल परिस्थिति में मदद करता नजर आ रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किसलिए खास हैं Neer और Leher?

OpenAI ने अपनी नई हिंदी वॉयसेज को इंडिया के यूजर्स के लिए पेश कर दिया है, यह हिन्दी बोलने वाले यूजस की समस्या को हल करने की योजना के साथ पेश की गई हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनके माध्यम से ChatGPT के सात बातचीत करना अब बेहद आसान हो जाने वाला है।

OpenAI के India Head of Marketing शीलादित्य मोहंती के अनुसार, कंपनी चाहती है कि AI भारत में हर उम्र, भाषा और पेशे के लोगों के लिए उपयोगी बने। नीर और लहर इसी कोशिश का हिस्सा हैं।

The Notice शॉर्ट फिल्म में सामने आई ChatGPT की नई ताकत

नई वॉयसेज को पेश करने के लिए OpenAI ने ‘The Notice’ नाम की शॉर्ट फिल्म रिलीज भी की है। इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पुश्तैनी घर और खेती की जमीन पर एक प्रॉपर्टी डेवलपर के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म में परिवार के सदस्य इस मुश्किल से निपटने के लिए ChatGPT की मदद लेते हैं। वे AI से हिंदी में बातचीत करते हैं और अपनी परेशानी से जुड़े सवाल पूछते हैं। यहीं पर नीर और लहर वॉयस का इस्तेमाल नजर आता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile