Aashram वाले ‘बाबा निराला’..से चार कदम आगे हैं Hunkkaar वाले ‘बापजी’, मचा रहे भौकाल!
क्या आप आश्रम के नए सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं?
जयपुर में आश्रम के नए सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Baba Nirala को बापजी कड़ी टक्कर दे रहे हैं?
बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में ‘बाबा निराला’ का किरदार याद है? अगर आपको धर्म की आड़ में छिपे रहस्यों, अपराध और सत्ता के खेल वाली कहानियां पसंद हैं, तो OTT पर एक और वेब सीरीज आ चुकी है। नाम है हुंकार: द रोर, जिसमें बाबा निराला की जगह ‘बापजी’ का साम्राज्य देखा ज सकता है। अनीत पड्डा और रघुबीर यादव की इस वेब सीरीज में 6 एपिसोड हैं। दूसरी ओर, खबर या रही है कि जयपुर में आश्रम के नए सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आश्रम को अब OTT पर आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
Survey6 एपिसोड में बापजी के साम्राज्य को कैसे हिलाती है 17 साल की लड़की
हुंकार: द रोर की कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू एक प्रभावशाली धर्मगुरु सुनील ‘बापजी’ चकोसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की लड़ाई का आगाज करती है। सीरीज में अनीत पड्डा ने मीनू और रघुबीर यादव ने बापजी का किरदार निभाया है। कहानी में आस्था, ताकत और कानून के बीच टकराव को देखा जा सकता है।
इसमें फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अर्जुन माथुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। क्राइम, कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस को मिलाकर तैयार की गई इस सीरीज को OTT पर काफी पसंद किया जा रहा है।
कहां देखें बापजी की हुंकार: द रोर?
हुंकार: द रोर 25 सितंबर 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। इसके सभी 6 एपिसोड यहीं पर देखे जा सकता हैं। कहानी को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम और मराठी में भी देखा जा सकता है।
आश्रम 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट?
बाबा निराला की वापसी का इंतजार भी अब लंबा नहीं लग रहा है। असल में नई जानकारी के अनुसार जयपुर में आश्रम के नए सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में हो सकता है कि इस वेब सीरीज के नए अध्याय को जल्द ही स्ट्रीमिंग के लिए लाया जा सकता है। नए सीजन में बॉबी देओल फिर बाबा निराला के रूप में देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, इस बार वह जेल में हैं, वहीं से शायद आश्रम की बागडोर संभालने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। ऐसे माना जा रहा है कि इस बार आश्रम के नए सीजन में अक्षय ओबेरॉय को भी एंट्री मिल जाए, हालांकि, अभी के लिए सम्पूर्ण डिटेल्स इसे लेकर सामने नहीं आई हैं।
राजस्थान में शूटिंग खत्म, रिलीज डेट का इंतजार
आश्रम 4 की शूटिंग राजस्थान में अब पूरी हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो आश्रम के नए सीजन की स्ट्रीमिंग डिटेल्स का? जाहिर तौर पर इस कहानी को फिर से MXPlayer पर ही स्ट्रीमिंग किया जाने वाला है। हालांकि, इस बार आपको यह Amazon MXplayer पर देखने को मिलने वाला है।
अभी तक के लिए आश्रम सीजन 4 की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में बाबा निराला की अगली कहानी आने तक बापजी की ‘हुंकार’ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस कहानी में आपको बापजी कहीं न कहीं बाबा निराला जैसा ही फ़ील देने वाले हैं। इस वीकेंड आप इस कहानी को OTT पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर धमाल मचाने आ गई लोकेश कनगराज की ‘DC: द ब्लडी वैलेंटाइन’, हिंदी में SonyLIV पर रिलीज, जानें डिटेल्स
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
