भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme का ये नया नेवेला फोन.. रिलीजिंग से पहले देखें टॉप फीचर

HIGHLIGHTS

Realme अपने Realme 16T 5G को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकता है।

लॉन्च से पहले ही फोन के स्पेक्स और कलर ऑप्शन सामने आए हैं।

यहाँ Realme Phone के टॉप स्पेक्स को लॉन्च से पहले ही देखा जा सकता है।

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme का ये नया नेवेला फोन.. रिलीजिंग से पहले देखें टॉप फीचर

Realme 16T को इंडिया के बाजार में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाने वाला है। इस जानकारी को आधिकारिक तौर पर कंपनी ने दिया है। इस घोषणा के साथ साथ कंपनी ने फोन की मुख्य डिटेल्स के अलावा आगामी फोन की बैटरी क्षमता के साथ साथ उपलब्धता और डिजाइन आदि की भी जानकारी दे दी है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि फोन को इंडिया के बाजार में किन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने एक माइक्रोसाइट को भी निर्मित किया है, जो इस इस समय कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी के इस सीरीज के चौथे फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, कंपनी पहले ही Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। आइए लॉन्च डेट के अलावा लॉन्च से पहले ही यह जानते हैं कि फोन में मुख्य स्पेक्स के तौर पर कौन से टॉप फीचर होने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16T को 22 मई को किया जाने वाला है लॉन्च

जानकारी के अनुसार कंपनी ने Realme 16T को लेकर ऐसा कहा है कि इसे 22 मई को 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन को अलग अलग तीन कलर में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन Realme की ओर से Starlight Black, Starlight Red और Blue Shade में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को Realme India के अलावा Flipkart पर भी सेल के लिए लाया जाने वाला है।

लॉन्च से पहले ही देखें टॉप फीचर

Realme 16T में आपको एक 8000mAh की Titan बैटरी मिल सकती है। इस बैटरी को लेकर कंपनी ऐसा कह रही है कि यह आपके तीन दिन आसानी से निकाल सकती है। इस बैटरी के साथ आपको 14.3 घंटे की गेमिंग, 34 घंटे के आसपास की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 21.9 घंटे के आसपास की नेविगेशन आदि मिलने वाली है। कंपनी का यह भी कहना है कि फोन की बैटरी लगभग लगभग 7 साल तक इस्तेमाल की जा सकती है। इस फोन में आपको Bypass Charging के अलावा Wired Reverse Charging के साथ साथ 45W की Wired Fast Charging भी मिलती है।

कैसा हो सकता है फोन का डिजाइन?

अगर डिजाइन को देखा जाए तो Realme 16T स्मार्टफोन में आपो एक फ्लैट रियर पैनल मिलने वाला है, इसमें एक Squared Shape रियर कैमरा मॉड्यूल भी मिलने वाला है। इसमें आपको एक डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको LED Flash के अलावा Selfie Mirror भी मिलने वाला है। इस फोन में कैमरा आइलैंड भी मिलता है।

इसके अलावा फोन के पावर और वॉल्यूम बटन आदि को राइट साइड में रखा गया है। अभी के लिए फोन के प्रोसेसर, कैमरा और प्राइस को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में आपको इन सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी मिल जाने वाली है।

Realme 16

Benchmarks पर भी नजर आ चुका है फोन

अगर बेंचमार्क आदि को देखा जाए तो Realme 16T को Geekbench पर देखा जा चुका है। यहीं से ऐसा सामने आ रहा है कि फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8GB की रैम के अलावा एंड्रॉयड 16 के साथ साथ Mali-G57 MC2 GPU भी हो सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: आ गया ‘AC का बाप’, बिना बिजली के शिमला वाली कूलिंग, गर्मियों के लिए वरदान है ये तकनीकी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile