रूटीन आपको एक कमांड के साथ कई Google होम क्रियाओं को एक्सीक्यूट करने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने Google होम डिवाइस को "गुड मॉर्निंग" कहते हैं, तो आप अपनी लाइट चालू कर सकते हैं, आप ट्रैफ़िक और मौसम के बारे में जानकारी ले सकते हैं, और आगामी अपोइंमेंट्स के बारे में भी इससे पूछ सकते हैं।
वर्तमान में, केवल छह रूटीन कमांड उपलब्ध हैं: गुड मॉर्निंग, बेडटाइम, आई एम लीविंग, आई एम होम, लेट्स गो टू वर्क एंड लेट्स गो होम। आप इन सभी रूटीनों की पूरी सूची पा सकते हैं इसके लिए आपको Google के सपोर्ट पेज पर जाना होगा, यहाँ जाकर आपको इन रूटीन कमांड्स के बारे में सभी जानकारी मिल जाने वाली है, हालाँकि आप यहाँ से भी जानकारी ले सकते हैं, लेकिन इसके अलावा आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि आखिर आप इसे कैसे सेटअप कर सकते हैं, आइये अब शुरू करते हैं और जानते हैं इनके बारे में..!