सस्पेंस में Drishyam की बाप हैं ये 5 फिल्में 2025 में उड़ा चुकी हैं दिमाग के परखच्चे! शानदार है IMDb रेटिंग

बॉलीवुड की सस्पेंस फिल्मों की अपनी एक अलग ही दुनिया होती है। यहां आपको भारी भरकम ड्रामे के साथ साथ दमदार एक्शन भी देखने को मिलता है। हालांकि, इसके अलावा बॉलीवुड की सस्पेंस फिल्मों का अलग ही लेवल है, इनमें आपको धीरे-धीरे खुलते राज़ और ऐसे ट्विस्ट मिलते हैं, जो आपके दिमाग को घुमा तो सकते ही हैं, इसके साथ साथ आपके दिमाग के परखच्चे भी उड़ाने का दमखम रखते हैं। किसी फिल्म में आपको गुमशुदगी का दमदार केस देखने को मिलता है तो किसी में आपको एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री नजर आती है, इन सभी फिल्मों में आपको ऐसा सस्पेंस थ्रिल मिलता है कि आप इन्हें देखकर भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर चल क्या रहा है। आप अपने आप ही इन फिल्मों की गिरफ्त में इनकी कहानी के चलते होते जाते हैं। अगर आप इस साल के खत्म होने से पहले यानि 2025 के खत्म होने से पहले सस्पेंस भरी कुछ फिल्में देखना चाहते हैं हम आपके लिए Drishyam जैसी ही 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, इन्हें देखकर आप वाकई आउट हो सकते हैं। मुझे लगता है कि ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए।
Ittefaq
एक बरसाती रात, दो कत्ल और दो अलग-अलग कहानियां, Ittefaq इसी उलझन पर टिकी कहानी को दिखाती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के किरदार एक ही रात की बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करते हैं। अक्षय खन्ना का शांत लेकिन तेज़ दिमाग इस फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाता है, इस फिल्म में उन्हें एक पुलिस अफसर के तौर पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में सस्पेंस भरी बातचीत के साथ साथ एक अलग ही कहानी देखने को मिलती है। इसके अलावा कहानी में कदम कदम पर बदलते नजरिए और छोटी-छोटी डिटेल्स इसे कहा बना देती हैं। फिल्म यह दिखाती है कि सच हमेशा सीधा नहीं होता। इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं। इसकी IMDb rating 7.7 है।
Badla
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की बदला (Badla) पूरी तरह दिमागी खेल से भरी रोमांचक कहानी है। यह एक मर्डर केस, एक आरोपी महिला और एक अनुभवी वकील की दास्तां को बयां करती है, ऐसा भी कह सकते है कि यह फिल्म इन दोनों के बीच ही घूमती है। हर बार जब लगता है कि सच्चाई सामने आ गई, तभी कहानी नया मोड़ ले लेती है। झूठ और सच की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं और अंत में जो ट्विस्ट आता है, वह वाकई हैरान कर देता है। यह फिल्म Netflix पर देखी जा सकती है। इसकी IMDb rating भी 7.7 है।
Silence… Can You Hear It?
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म एक साधारण से दिखने वाले मर्डर केस से शुरू होती है। जंगल में मिली एक लाश और उससे जुड़े लोग इस कहानी का सार हैं। फिल्म में जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ती है, कहानी के छिपे पहलू सामने आते हैं। फिल्म का सस्पेंस शोर नहीं मचाता, बल्कि धीरे-धीरे कसता नजर आता है। धैर्य और बारीकी से जांच कैसे सच तक पहुंचाती है, यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे Zee5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसकी IMDb Rating 6.6 है।
Ugly
Ugly एक अलग तरह की सस्पेंस फिल्म है, जो इंसानी कमजोरियों को सामने लाती है। एक बच्ची के अपहरण से शुरू हुई कहानी, रिश्तों की कड़वाहट और स्वार्थ को उजागर करती है। यहां सस्पेंस किसी बड़े ट्विस्ट से नहीं, बल्कि लोगों के बर्ताव से पैदा होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माहौल और भी डरावना हो जाता है। यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। IMDb पर इस फिल्म को 7.9 रेटिंग मिली है।
Drishyam
अजय देवगन की दृश्यम उन फिल्मों में से है, जो बिना शोर-शराबे के दर्शक को अपने साथ बांधे रखती है। कहानी विजय सालगांवकर नाम के एक साधारण केबल ऑपरेटर की है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है। उसकी सबसे बड़ी ताकत उसका दिमाग और फिल्मों की समझ है। छोटी-छोटी बातें, जो शुरू में मामूली लगती हैं, आगे चलकर पूरी कहानी का आधार बन जाती हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है आप इसमें फँसते ही जाते हैं और हमेशा इसे याद रखते हैं। इसका दूसरा पार्ट भी इसी सस्पेंस को आगे बढ़ाता है, जहां पुलिस सालों बाद केस दोबारा खोलती है और विजय को फिर से अपनी चालें चलनी पड़ती हैं। यह फिल्म YouTube और Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, आप इसे इन दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और सस्पेंस की अलग ही दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। इस फिल्म की IMDb Rating 8.2 है।
अगर आप ऐसी फिल्में पसंद करते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करें और आख़िरी सीन तक सस्पेंस को आपके दिमाग से निकालने न दें, तो ये 5 बॉलीवुड सस्पेंस फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं।
