HIGHLIGHTS
अब ट्विटर 140 कैरेक्टर की सीमा में लिंक और पिक्चर की गिनती नहीं करेगा. ट्विटर के इस फैसले से यूजर पहले से ज्यादा लिंक और पिक्चर पोस्ट कर सकेंगे.
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है. अब ट्विटर 140 कैरेक्टर की सीमा में लिंक और पिक्चर की गिनती नहीं करेगा. यह बात एक रिपोर्ट में सामने आई है. यह बदलाव इस महीने के अंत तक हो सकता है.
Surveyमाना जा रहा है कि यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ट्विटर ने यह फैसला लिया है. कंपनी के सीईओ जैक डॉर्सी ने जनवरी में कहा था कि कंपनी ट्विटर के टेक्स्ट डिस्प्ले पर काम कर रही है. कुछ लोग लंबे टेक्स्ट के लिए स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हैं फिर अलग अलग ट्वीट करके अपनी बात पूरी करते हैं. बता दें कि इस साल के शुरुआत में खबर आई थी कि ट्विटर अपने 140 कैरेक्टर की सीमा को बढ़ाकर 10,000 कैरेक्टर तक कर सकती है.
इसे भी देखें : [Hindi – हिन्दी] Samsung Gear S2 – First Impressions Hindi Video
ट्विटर के इस फैसले से यूजर पहले से ज्यादा लिंक और पिक्चर पोस्ट कर सकेंगे. बता दें कि 2006 में लॉन्च हुए ट्विटर की सबसे खासियत उसके 140 कैरेक्टर की सीमा है. इसमें कम से कम कैरेक्टर में लोग अपनी बात पूरी करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में लिंक और पिक्चर की 140 कैरेक्टर में गिनती न होने से यूजर ज्यादा से ज्यादा से ट्विट कर पाएंगे. ट्विटर के मासिक एक्टिव यूजर्स 310 मिलियन है. यह पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है. वर्ष 2014 की तिमाही में इसके यूजर्स 305 मिलियन थे.
इसे भी देखें : सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस टैबलेट पेश, कीमत Rs. 13,499
इसे भी देखें : शाओमी Mi 5, रेड्मी नोट 3 आज होंगे ओपन सेल में उपलब्ध
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile