सैमसंग, इंटेल ने तैयार किया दुनिया का पहला 'स्लाइडेबल' पीसी

Highlights

सैमसंग डिस्प्ले और चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने पीसी के लिए दुनिया का पहला 17 इंच का स्लीडेबल डिस्प्ले तैयार किया है, जो आपके हाथों में आसानी से स्लाइड करता है।

इंटेल के इनोवेशन डे इवेंट के दौरान, सैमसंग डिस्प्ले के सीईओ जेएस चोई ने एक प्रोटोटाइप पीसी प्रदर्शित किया जो 13 इंच के टैबलेट से 17 इंच के डिस्प्ले में स्लाइड करता है।

सैमसंग, इंटेल ने तैयार किया दुनिया का पहला 'स्लाइडेबल' पीसी

सैमसंग डिस्प्ले और चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने पीसी के लिए दुनिया का पहला 17 इंच का स्लीडेबल डिस्प्ले तैयार किया है, जो आपके हाथों में आसानी से स्लाइड करता है। इंटेल के इनोवेशन डे इवेंट के दौरान, सैमसंग डिस्प्ले के सीईओ जेएस चोई ने एक प्रोटोटाइप पीसी प्रदर्शित किया जो 13 इंच के टैबलेट से 17 इंच के डिस्प्ले में स्लाइड करता है।

चोई ने मंगलवार देर रात एक कार्यक्रम में कहा, "हम पीसी के लिए दुनिया के पहले 17 इंच के स्लाइडेबल डिस्प्ले की घोषणा कर रहे हैं। यह डिवाइस बड़ी स्क्रीन और पोर्टेबिलिटी की विभिन्न जरूरतों को भी पूरा करेगा।"

डिवाइस 13 इंच के टैबलेट को 17 इंच के मॉनिटर में फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और स्लाइडिंग मैकेनिज्म के साथ बदल देता है। कंपनियों ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह स्लाइडेबल पीसी बाजार में कब उपलब्ध होगा। इंटेल ने नए हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सेवाओं की एक श्रृंखला भी प्रदर्शित की, जिसका उद्देश्य डेवलपर्स के अपने व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र को चुनौतियों से उबरने और नई पीढ़ी के नवाचार प्रदान करने में मदद करना है।

samsung intel slidable PC

चिप-निर्माता ने यूनिसन का भी अनावरण किया, जो एक नया सॉफ्टवेयर समाधान है जो फोन (एंड्रॉइड और आईओएस) और पीसी के बीच सहज कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जैसे फाइल ट्रांसफर, टेक्स्ट मैसेजिंग, फोन कॉल और फोन नोटिफिकेशन सहित कार्यक्षमता से लैस है।

यह इस साल के अंत में नए लैपटॉप के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक्सईएसएस या एक्सई सुपर सैंपलिंग की भी घोषणा की, जो एक गेमिंग पफरेर्मेन्स एक्सेलेटर है जो इंटेल डिस्क्रेट और इंटेग्रेटेड ग्राफिक्स पर काम करता है।

इंटेल ने कहा, "यह अब अपडेट के माध्यम से मौजूदा गेम में चल रहा है और इस साल 20 से अधिक टाइटल्स में उपलब्ध होगा। एक्सईएसएस सॉफ्टवेयर डेवलपर किट अब गिटहब पर भी उपलब्ध है।"

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile