अमेरिका की बोलती बंद करने वाला ये नया एडवांस्ड AI Model..कर सकता है कुछ नामुमकिन काम?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में इस समय अमेरिका और चीन के बीच एक बहुत बड़ी जंग छिड़ गई है।
चीन के एआई स्टार्टअप मूनशॉट ने दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-वेट एआई मॉडल Kimi K3 लॉन्च करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
आइए इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेते हैं।
Artificial Intelligence की दुनिया में अमेरिका का दबदबा हमेशा से रहा है। लेकिन इस समय अमेरिका और चीन के बीच इस मामले को लेकर एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है। चीन के AI startup Moonshot ने दुनिया का सबसे बड़ा open-weight AI मॉडल Kimi K3 लॉन्च कर दिया है, जो दुनिया को हैरान कर रहा है। यह नया मॉडल खासकर एडवांस्ड रीजनिंग, लंबी कोडिंग और मुश्किल और ज्यादा दिमाग वाले कामों को आसानी से करने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसमें इसने परफॉरमेंस के मामले में भी दुनिया के कुछ जाने वाले AI मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह मॉडल है क्या और यह कैसे काम करता है।
SurveyAnthropic को दे रहा है कड़ी टक्कर
यह नया AI मॉडल पूरे 2.8 trillion parameters की ताकत से लैस है और इसकी परफॉरमेंस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह अमेरिका की दिग्गज कंपनी Anthropic के सबसे बेहतरीन Fable मॉडल के बराबर काम कर सकता है। Moonshot का यह कदम उस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल दे रहा है जो कहती है कि चीनी डेवेलपर्स AI की रेस में अमेरिका और उसकी कंपनियों से काफी पीछे है।
क्यों खास है यह नया AI मॉडल?
कमाल की बात यह है कि Moonshot, Z.ai और MiniMax जैसी चीनी कंपनियां बहुत ही कम खर्च में अमेरिका के सबसे एडवांस्ड सिस्टम्स के बराबर या उनसे भी ज्यादा पावरफुल मॉडल तैयार कर रही हैं।
ChatGPT और Gemini से कैसे अलग?
अगर आप सोच रहे हैं कि यह नया AI मॉडल हमारे जाने पहचाने ChatGPT या Gemini से कैसे अलग है तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका open-weight मॉडल होना है। ChatGPT जैसे क्लोज्ड-सोर्स या proprietary मॉडल को आप सिर्फ ऑनलाइन ही इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उसके बेस सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। हालांकि,open-weight मॉडल में कोई भी व्यक्ति AI system को पूरी तरह डाउनलोड करके अपने कंप्युटर पर चला सकता है, उसमें अपनी जरूरत के हिसाब से कोडिंग बदल सकता है और उसे कंस्टमाइज कर सकता है।
Prompt को कहीं बेहतर तरीके से समझता है?
Moonshot के इस Kimi K3 मॉडल में 1 million-token की एक बहुत बड़ी कॉंटेक्स्ट विंडो दी गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि यह एक ही प्रॉम्प्ट के भीतर पिछली पीढ़ी के किसी भी मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा जानकारी को एक साथ प्रोसेस और स्टोर करने की क्षमता रखता है।
अमेरिका के दिग्गज AI मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर?
इस चीनी मॉडल के आने से टेक इंडस्ट्री में हलचल इसलिए भी मची है क्योंकि GPU kernel optimization के मामले में इसने Anthropic के Opus 4.8, GPT 5.6 Saul और GPT 5.5 जैसे धाकड़ अमेरिकी मॉडल से कहीं बेहतर स्कोर किया है। GPU kernel optimization का मतलब उन एडवांस्ड तकनीकों से है जो AI hardware की परफॉरमेंस को चरम पर पहुँचा देती हैं और किसी भी सवाल का जवाब प्रोसेस करने में लगने वाली देरी को लगभग खत्म कर देती हैं। चीन का यह नया सुपर-मॉडल AI की रेस को एक नए मोड़ पर ले आया है जहाँ अब अमेरिका के एकाधिकार को सीधी चुनौती मिल रही है।
यह भी पढ़ें: PM Modi की नई Hydrogen Train.. धुआँ नहीं, छोड़ेगी पानी, देखें किस तकनीकी पर करती है काम
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile