किस कैमरा सेटअप पर लॉन्च होने वाला है Apple का लेटेस्ट iPhone 18 Pro Max..डिटेल्स हैरान करने वाली

HIGHLIGHTS

Apple अपनी iPhone 18 सीरीज को इस साल लॉन्च करने वाला है।

अभी Apple की इस सीरीज के स्पेक्स आदि को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आई है।

इस समय इंटरनेट पर iPhone 18 Pro Max के कैमरा डिटेल्स सामने आए हैं।

किस कैमरा सेटअप पर लॉन्च होने वाला है Apple का लेटेस्ट iPhone 18 Pro Max..डिटेल्स हैरान करने वाली

Apple अपने आने वाले प्रोडक्ट के बारे में कभी भी पहले से बात नहीं करता, यह सब जानते हैं। लेकिन लीक और रुमर्स को रोकने का काम अभी तक कोई नहीं कर पाया। iPhone 18 Pro Max को लेकर जो जानकारियाँ सामने आ रही हैं, वो पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Apple इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में खासतौर पर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में Camera Setup के बारे में कुछ Details सामने आई हैं और इसके अलावा Specs को लेकर भी कई अनुमान चल रहे हैं। आइए जो अब तक पता चला है वो एक जगह समझ लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैमरा होने वाला है एकदम नया

लीक रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro Max में तीनों रियर कैमरा 48MP के होंगे। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। Primary Camera Sony IMX905 Sensor होने वाला है, इसमें Variable Aperture मिलेगा। इसका मतलब है कैमरा खुद ही वातावरण के हिसाब से लाइट आदि को सेट करने वाला है, जैसे DSLR में होता है। यह iPhone के लिए एक नया फीचर होगा। Ultrawide Camera Sony IMX972 Sensor पर आएगा और Telephoto Camera Sony IMX973 होने वाला है। LiDAR Scanner के लिए Sony IMX591 Sensor बताया जा रहा है जो AR और Focus Speed के काम आता है। फ्रन्ट पर कंपनी एक 24MP का Selfie Camera दे सकती है, जो एक Sony IMX914 Sensor होने वाला है।

Display और Performance में भी होंगे बड़े बदलाव?

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO+ OLED Super Retina XDR Display आने की उम्मीद है। Performance की बात करें तो इसमें A20 Pro Chip मिल सकता है, जो TSMC की 2nm Architecture पर निर्मित होने वाला है। इस फोन में 12GB तक की रैम भी हो सकती है, इसके अलावा इसमें 1TB तक के स्टॉरिज ऑप्शन भी होंगे। यह Phone iOS 27 पर चलेगा जिसमें Revamped Siri और नया Siri App होगा।

Battery में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की Battery आने की बात कही जा रही है। Apple के Phones में Battery Size हमेशा से एक बड़ी चर्चा का विषय रही है और अगर यह नंबर सही निकला तो यह अब तक के किसी भी iPhone की सबसे बड़ी Battery होगी।

कब हो सकता है लॉन्च और इंडिया में क्या हो सकता है प्राइस?

Apple अगर अपने पुराने Schedule पर चला तो iPhone 18 Series इस सितंबर में लॉन्च की जा सकती है। इस बार एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Ultra को भी लॉन्च कर सकता है, यह कंपनी का पहला Foldable Phone होने वाला है। कीमत के बारे में जो अनुमान लगाए जा रहे हैं वो पिछली सीरीज से जाहिर तौर पर ज्यादा है। iPhone 18 Series की शुरुआती कीमत भारत में 1,49,900 रुपये से शुरू होकर 1,69,990 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर जानकारी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A27 vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Pro+: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile